Spicy Coconut Paratha Recipe In Hindi: पराठा एक भारत का पारंपरिक आहार है इसलिए पराठे की आपको कई वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, अजवाइन पराठा या मेथी पराठा आदि।
लेकिन क्या कभी आपने स्पाइसी कोकोनट पराठे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए स्पाइसी कोकोनट पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। कोकोनट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, डाइट्री फाइबर और सोडियम जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसलिए ये पराठा आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
अभी पढ़ें – फिटनेस फ्रीक करवाचौथ पर बनाएं पौष्टिकता से भरपूर नारियल की खीर, नोट करें रेसिपी
कोकोनट की मदद से आमतौर पर स्वीट डिशेज बनाने का चलन है लेकिन इस यूनीक और स्पाइसी पराठे का स्वाद यकीनन हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं स्पाइसी कोकोनट पराठा (Spicy Coconut Paratha Recipe) बनाने की रेसिपी-
स्पाइसी कोकोनट पराठा बनाने की सामग्री-
- नारियल 1 कटोरी ताजा पिसा हुआ
- सिंघाड़े का आटा 200 ग्राम
- आलू 2 उबले हुए
- धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- सफेद नमक 1 छोटा चम्मच
- हींग 1 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- काला नमक 1 छोटा चम्मच
- लहसुन 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
- प्याज 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च 2 बारीक कटी
- आवश्यकतानुसार घी
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर मुंह मीठा करें स्वादिष्ट लौकी के लड्डू बनाकर, ये रही आसान रेसिपी
स्पाइसी कोकोनट पराठा बनाने की रेसिपी- (Spicy Coconut Paratha Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ताजा कोकोनट लें।
- फिर आप इसको कद्दूकस करके एक बाउल में रख लें।
- इसके बाद आप प्याज और लहसुन को भी बारीक काटकर रख लें।
- फिर आप एक बड़े बर्तन में आटा छान लें।
- इसके बाद आप इसमें कटी मिर्च, लहसुन और प्याज डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें सारे मसाले डालें और अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस आटे को आवश्यकतानुसार पानी की मदद से गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे की लोईयां बनाकर पराठे की तरह से बेल लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें।
- फिर आप इस पर बेला हुआ पराठा डालें और दोनों तरफ से तोल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
- अब आपका टेस्टी स्पाइसी कोकोनट पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको पसंदीदा चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
12 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
18 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
20 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines