Coconut Kheer Recipe: फिटनेस फ्रीक करवाचौथ पर बनाएं पौष्टिकता से भरपूर नारियल की खीर, नोट करें रेसिपी

Coconut Kheer Recipe Make nutritious coconut kheer on fitness freak Karvachauth, note the recipe

Coconut Kheer

Coconut Kheer Recipe In Hindi: कोकोनट प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होता है जिसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में मदद मिलती है। नारियल की मदद से आमतौर पर घरों में लड्डू, बर्फी, हलवा या खीर बनाई जाती है।

लेकिन क्या कभी आपने नारियल की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए नारियल की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है।

इसको बनाकर आप करवाचौथ (Karwa Chauth) पर डेजर्ट या स्नैक में बनाकर झटपट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं नारियल की खीर (Coconut Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-

नारियल खीर बनाने की सामग्री-

  • 1 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 लीटर दूध
  • 2 चम्मच घी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

अभी पढ़ें – श्राद्ध भोग में जरूर शामिल करें मूंग दाल कचौरी, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, जानें रेसिपी

नारियल खीर बनाने की रेसिपी- (Coconut Kheer Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध को डालें।
  • फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
  • इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें भूना नारियल डालें।
  • फिर आप इसको कम से कम 2 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक मिला लें।
  • फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपकी स्वाद और सेहत से भरपूर नारियल खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडी या गर्म सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ