Soya Keema Toast: नाश्ते में कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का तो मन करता है लेकिन सेहत का ख्याल आते ही ऑप्शंस कम लगने लगते हैं. लेकिन, असल में ऐसी कई हेल्दी रेसिपीज हैं जिन्हें आप नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं. इन्हीं में से एक है सोया कीमा टोस्ट. सोया से शरीर को प्रोटीन मिलता है जो इसे एक अच्छा प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट (Protein Rich Breakfast) बनाता है. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं किस तरह सुबह नाश्ते में सोया कीमा टोस्ट बनाकर खाया जा सकता है. इस रेसिपी को तैयार करना आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है.
यह भी पढ़ें – स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
कैसे बनाएं सोया कीमा टोस्ट
सामग्री
सोया चंक्स – एक कप उबले हुए और पिसे हुए
ब्रेड स्लाइसेस – 4 से 6
तेल या मक्खन – 2 चम्मच
लहसुन – 3 कटा हुआ
प्याज – आधा कटा हुआ
स्वीट कॉर्न – 2 चम्मच
मटर, गाजर और शिमला मिर्च – आधा कप
टमाटर की चटनी – 2 चम्मच
चिली सॉस – एक चम्मच
चिली फ्लेक्स, नमक और मिक्सड हर्ब्स – आधा चम्मच
विधि
- सोया कीमा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को लेकर गर्म पानी में 5 मिनट के लिए पका लें. इसके बाद पानी को छानकर निकाल दें और फिर सोया चंक्स को निचोड़कर इन्हें ब्लेंडर में डालकर मोटा पीस लें.
- अब पैन में बटर या तेल डालकर सभी सब्जियों को 2 मिनट सोटे कर लें. इनमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और उबली हुई कॉर्न को पका सकते हैं.
- अब इसमें सोया का कीमा डाल दें और सभी सॉस और नमक को डालकर अच्छे से आंच पर पका लें.
- जब यह पक जाए तो ब्रेड लेकर उसपर मक्खन लगाएं और पैन पर सेंक लें. जब ब्रेड क्रिस्पी हो जाए तो इसे प्लेट पर निकाल लें.
- अब ब्रेड पर कीमा लगाएं और स्वाद लेकर खाएं. इसे चाय या कॉफी के साथ खाया जा सकता है. आप चाहे तो इसे बीच से आधा काटकर भी सर्व कर सकते हैं.
बनाकर खाएं रोल
तैयार सोया कीमा से रोल बनाकर भी खा सकते हैं. रोल बनाने के लिए आपको इसी तैयार कीमा को इस्तेमाल करना है. तवे पर इस कीमा को कटोरी के आकार में रखें और इसपर एक रोटी रखकर अच्छे से दबा लें. रोटी और तवे के बीच सोया कीमा की लेयर लग जाएगी. एक तरफ से सोया कीमा जब और पक जाए तो इसे आंच से उतार लें. अब रोटी पर कीमा लग गया है तो इसपर कुछ कच्ची सब्जियों को सलाद की तरह लगा दें.
बस तैयार है आपका सोया कीमा रोल. इस रोल को टिफिन में पैक करके भी लेकर जाया जा सकता है. आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं या लंच में भी इसका मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें – स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
5 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
10 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
13 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
14 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines