Kitna Kamate Hain Sonam Wangchuk: बीते कुछ दिनों से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक काफी चर्चा में हैं. वो पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल लेकर चली गई थी. बरहाल, इसी बीच लोग उनकी निजी जिंदगी, कमाई और नेटवर्थ के बारे में भी जानना चाहते हैं. हालांकि, सोनम वांगचुक ने कभी अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी आय और कमाई के सोर्स की जानकारी मिल रही है. अगर आप भी जानना चाहता हैं कि वांगचुक की कमाई का जरिया क्या है, वह कितने दौलतमंद हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- मरने के बाद शरीर का कौन सा अंग कितने वक्त तक रहता है जिंदा? जान लीजिए ये ह्यूमन फैक्ट्स
कितनी है सोनम वांगचुक की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम वांगचुक की कमाई के कई स्रोत हैं. उनका यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम वांगचुक वर्ल्ड है. चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इन चैनल से लगभग 3 से 7 लाख रुपये मिल सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लेक्चर या स्पीच के लिए भी पैसे मिलते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 75 लाख रुपये बताई जाती है.
कहां से होती है कमाई?
यूट्यूब चैनल- सोनम वांगचुक का वांगचुक वर्ल्ड नाम से यूट्यूब चैनल है, जहां वे शिक्षा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो साझा करते हैं.
मोटिवेशनल और पब्लिक लेक्चर- सोनम वांगचुक देश-विदेश के विश्वविद्यालयों, कॉन्फ्रेंस और संस्थानों में जाकर स्पीच देते हैं, जिन्हें उसकी फीस मिलती है.
शिक्षा और सामाजिक संस्थाएं- सोनम वांगचुक स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के संस्थापकों में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव की शुरुआत में अपनी अहम भूमिका निभाई है.
सादगी भरी जीते हैं जिंदगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम वांगचुक बहुत सादी जिंदगी जीते हैं. उनके पास महंगी लग्जरी कारों या आलीशान बंगला है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, बताया जाता है कि वे अपनी आय का बड़ा हिस्सा शिक्षा और सामाजिक काम में लगाते हैं.
क्यों हैं इतने मशहूर?
सोनम वांगचुक मेडिकल परीक्षा NEET के पेपर लीक होने और धांधली के विरोध शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे थे. उन्हें 21वें दिन बिगड़ती हालत के चलते दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया था.
इसे भी पढ़ें- सोच-समझकर भेजें Emoji! इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
23 mins agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
17 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
20 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines