Celebrity Beauty Secrets: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में आज भी सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) का जिक्र किया जाता है. सोनाली की खूबसूरती प्राकृतिक है और इसे सोनाली मेंटेन भी बखूबी करती हैं. ट्वीक इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में सोनाली ने इस बात का जिक्र किया है कि वे किस तरह अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं. सोनाली ने बताया कि सुबह उठकर वह सबसे पहले क्या करती हैं और किस तरह अपनी स्किन की सेहत को बनाए रखती हैं.
यह भी पढ़ें – Alpha स्टार शरवरी लंबे सफर से घर आते ही खाती हैं वांग्याचे भरीत, आप भी इस डिश को कर सकते हैं तैयार, यह है रेसिपी
सोनाली बेंद्रे इस तरह रखती हैं स्किन का ख्याल
सोनाली ने बताया कि सुबह उठकर वे सबसे पहले मुस्कुराती हैं. सोनाली ने कहा, “मैंने खुद से वादा किया है कि मैं जबतक सुबह उठकर मुस्कुराउंगी नहीं तबतक बिस्तर से नहीं उठुंगी. मेरे कुछ ब्यूटी हैक्स भी हैं जो मैं करती हूं और ये हैक्स मेरे लिए काम भी करते हैं. इसके बाद में एक लीटर पानी पीती हूं.” इसके बाद सोनाली एक कप ब्लैक कॉफी पीती हैं जिसमें वे कुछ लौंग के टुकड़े भी डालती हैं.
अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सोनाली कई फेशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करती हैं, जोकि साइनस क्लियर करने में, इंफ्लेमेशन कम करने में और सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं.
कैंसर ट्रीटमेंट के बाद स्किनकेयर
सोनाली बेंद्रे ने बातचीत के दौरान कैंसर ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) के बाद स्किन केयर के बारे में भी बताया. सोनाली ने कहा कि वे पहले अगर कुछ काम नहीं करती थीं तो अपने चेहरे को बस धो लेती थीं. लेकिन, अब उन्हें अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है. कैंसर ट्रीटमेंट के बाद से सोनाली की स्किन धूप में पहले के मुकाबले ज्यादा सेंसिटिव महसूस करने लगी है. इसीलिए अब सोनाली सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर और ऑयल मसाज से स्किन का ख्याल रखती हैं.
बालों का ऐसे रखती हैं ख्याल
सोनाली बेंद्रे ने इस बात का भी जिक्र किया कि उनके परिवार में बालों पर तेल लगाना एक आदत रही है सोनाली कहती हैं, “मुझे अपने घर में बहनों और मां के साथ बालों में तेल लगाने में बेहद मजा आता था. हम सभी एकदूसरे के बालों पर तेल लगाया करते थे.” सोनाली कहती हैं कि सिर पर तेल लगाना सभी के लिए मिलकर करने वाला काम हुआ करता था. इसलिए अब भी जब भी सोनाली को समय मिलता है वे अपने बालों में तेल लगाने लगती हैं.
सुबह ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं सोनाली
सोनाली का कहना है कि वे सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट से नहीं करती हैं बल्कि वे फास्ट करती हैं. सोनाली का पहला मील दोपहर के आस-पास होता है, यानी रात के खाने के बाद सोनाली 18 से 20 घंटों तक कुछ नहीं खाती हैं.
सोनाली का यही लाइफस्टाइल उनकी त्वचा को बेदाग और निखरा हुआ बनाया रखता है.
यह भी पढ़ें – मॉनसून में स्किन ऑयली हो जाती है तो लगा लें यह फेस पैक, त्वचा ग्लोइंग दिखेगी आपकी
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
57 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines