Alpha स्टार शरवरी लंबे सफर से घर आते ही खाती हैं वांग्याचे भरीत, आप भी इस डिश को कर सकते हैं तैयार, यह है रेसिपी

Sharvari Favorite Dish: वांग्याचे भरीत शरवरी की फेवरेट डिशेज में से एक है. ऐसे में यहां जानिए वांग्याचे भरीत की रेसिपी. इस डिश को घर पर तैयार करना बेहद आसान है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगती है.

Vangyache Bharit Recipe Sharvari Favorite food
1 / 7
Vangyache Bharit Recipe Sharvari Favorite food

Vangyache Bharit Recipe: फिल्म 'अल्फा' (Alpha) में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) को लोग 'मैं वापस आउंगा', 'मुंज्या' और 'महाराज' जैसी फिल्मों के लिए भी जानते हैं. फैंस शरवरी के मदमस्त स्टाइल को बेहद पसंद करते हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. ऐसे में चलिए आज आपको शरवरी की एक फेवरेट डिश के बारे में बताते हैं. कर्ली टेल्स के साथ ब्रंच के दौरान शरवरी ने अपनी फेवरेट महाराष्ट्रियन डिशेज के बारे में बताया था. शरवरी ने बताया कि उन्हें लंबे सफर से घर वापस आकर वांग्याचे भरीत खाना बेहद पसंद है. यहां जानिए क्या है वांग्याचे भरीत और किस तरह इसे घर पर बना सकते हैं. इसकी रेसिपी बेहद आसान है.

विज्ञापन

क्या है वांग्याचे भरीत

क्या है वांग्याचे भरीत2 / 7

वांग्याचे भरीत को बैंगन का भर्ता (Baingan Bharta) भी कहा जाता है. वांग्याचे भरीत महाराष्ट्र की एक खास डिश है जिसे बैंगन से तैयार किया जाता है.

विज्ञापन

बैंगन को करें तैयार

बैंगन को करें तैयार 3 / 7

वैंग्याचे भरीत बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को तैयार करें. इसके लिए बैंगन पर सीधे-सीधे चीरे लगाएं और उसमें 2 लहसुन की कलियां डाल दें. इसके बाद बैंगन पर तेल लगाकर इसे आंच पर भूनने के लिए रखें. टमाटर पर भी तेल लगाकर इसे बैंगन के साथ भूनें.

मैश करें दोनों चीजें

मैश करें दोनों चीजें 4 / 7

बैंगन और टमाटर भून लेने के बाद दोनों बाहर से काले दिखेंगे लेकिन अंदर से बेहद सॉफ्ट हो जाएंगे. इन्हें प्लेट में रखें और दोनों का छिलका उताकर मैश कर लें.

विज्ञापन

थेचा तैयार करें

 थेचा तैयार करें 5 / 7

थेचा यानी तीखा पेस्ट तैयार करने के लिए 2 हरी मिर्च, 2 लहसुन, अदरक और धनिया को साथ लेकर कूटें और खुरदुरा पेस्ट बना लें.

ऐसे पकाएं वैंग्याचे भरीत

ऐसे पकाएं वैंग्याचे भरीत6 / 7

अब भर्ता तैयार करने के लिए आंच पर कढ़ाही चढ़ाएं. इसमें जीरा और सरसों के दाने डालकर चटक जाने तक पकाएं. इस मिश्रण में कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन होने तक पकाएं. अब इसमें हल्दी डालें, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डालकर पका लें.

विज्ञापन

दें फाइनल टच

दें फाइनल टच 7 / 7

मसाले भून लेने के बाद इसमें बैंगन और टमाटर डाल दें. साथ ही ऊपर से स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. बस परोसने के लिए तैयार है आपका स्वादिष्ट वांग्याचे भरीत. यह भी पढ़ें - बरसात के मौसम में दाल-चावल या आटे में लग जाते हैं कीड़े, तो आजमाकर देख लीजिए ये कमाल की ट्रिक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन