हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नाश्ते में ट्राई करें कर्नाटक की मशहूर थट्टे इडली, स्वाद इतना सॉफ्ट कि बार-बार खाने का करेगा मन

Thatte Idli Recipe At Home: आपने नाश्ते में नॉर्मल इडली तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी कर्नाटक की मशहूर थट्टे इडली खाई है? आइए आपको बताता हैं नाश्ते के लिए बेस्ट इडली की एक नई रेसिपी, जिसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.

विज्ञापन
कैसे बनाएं स्वादिष्ट इडली?

South Indian Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग पोहा, पराठा, ब्रेड या साधारण इडली खाते-खाते बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने ब्रेकफास्ट मेन्यू में कुछ नया, हल्का और स्वादिष्ट जोड़ना चाहते हैं, तो कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह सामान्य इडली से आकार में बड़ी होती है और प्लेट जैसी दिखती है, इसलिए इसे थट्टे इडली कहा जाता है. बेंगलुरु, मैसूर और तुमकुर जैसे शहरों में यह सुबह के नाश्ते में खूब खाई जाती है, इसकी खास बात इसका बेहद मुलायम, स्पंजी और हल्का टेक्सचर है, जो इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा बनाता है. आइए जानते हैं आखिर इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी जा रहे हैं अमरनाथ की यात्रा पर, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल ना भूलें

थट्टे इडली बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

  • 2 कप इडली चावल.
  • 1 कप धुली उड़द दाल.
  • आधा कप पोहा.
  • आधा छोटा चम्मच मेथी दाना.
  • स्वादानुसार नमक.
  • जरूरत के अनुसार पानी.
  • प्लेट ग्रीस करने के लिए थोड़ा तेल या घी.
  • इन चीजों के सही इस्तेमाल से आपकी थट्टे इडली ज्यादा नरम और फूली हुई बनेगी.

ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट थट्टे इडली

विज्ञापन
  • चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अलग-अलग 4 से 5 घंटे तक भिगो दें.
  • पोहा को 20 से 30 मिनट पहले पानी में भिगो लें.
  • उड़द दाल को मुलायम पीस लें और चावल-पोहा को थोड़ा दरदरा पीसें.
  • दोनों बैटर मिलाकर नमक डालें और 8 से 10 घंटे तक फर्मेंट होने दें.
  • अब प्लेट में हल्का तेल लगाकर बैटर फैलाएं.
  • स्टीमर या कुकर में बिना सीटी लगाए 10 से 12 मिनट तक पकाएं.
  • तैयार गरमा-गरम थट्टे इडली को सुबह के नाश्ते में सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: बच्चे को किस उम्र से ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने दिया सटीक जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola