बच्चे को किस उम्र से ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने दिया सटीक जवाब

Brushing Baby Teeth: बच्चे के दांत अच्छे रहें, सफेद नजर आएं और मुंह से बदबू ना आए इसके लिए सही उम्र से ब्रश करवाना जरूरी होता है. यहां जानिए बच्चे को किस उम्र से ब्रश करने की आदत डलवा देनी चाहिए.

brushing baby teeth

जानिए किस उम्र से बच्चे को करवाना चाहिए ब्रश.

Baby’s Teeth Care: छोटे बच्चों के दांतों को कब से ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए यह ज्यादातर माता-पिता को पता ही नहीं होता है. ऐसे में बच्चे के मुंह से बदबू आना, दांतों का पीला दिखना और दांतों में सड़न (Tooth Cavity) जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस उम्र से बच्चे के दांत ब्रश करना जरूरी होता है. डॉक्टर ने यह भी बताया है कि बच्चे को कितना टूथपेस्ट लेकर ब्रश कराएं और कितने दिन बाद बच्चे का ब्रश बदल देना चाहिए. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की सलाह.

विज्ञापन

किस उम्र से बच्चे के दांत ब्रश करने चाहिए

विज्ञापन

पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि बच्चे को तब से ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए जब से उसका पहला दांत आए. डॉक्टर कहते हैं कि 6 महीने के बच्चे को ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए. बच्चे का ब्रश अट्रैक्टिव होना चाहिए, कलरफुल होना चाहिए और ब्रश का हेड छोटा होना चाहिए. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के ब्रश के ब्रिसल्स सॉफ्ट होने चाहिए. 6 महीने से 3 साल तक के बच्चे को ब्रश करवाने के लिए चावल या मटर के दाने जितने टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

बच्चे के लिए टूथपेस्ट कैसे चुनें इसपर डॉक्टर का कहना है कि आपको किसी तरह का चाइल्ड फ्रेंडली टूथपेस्ट लेने की जरूरत नहीं है. आप एक नॉर्मल टूथपेस्ट को चुन सकते हैं. ध्यान रहे कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा 1000 ppm हो.

बच्चा जब 6 साल का हो जाए तो उसके बाद उसे अडल्ट साइज का यानी बड़ों के जितना टूथपेस्ट ब्रश करने के लिए दिया जा सकता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ध्यान

  • डॉक्टर की सलाह है कि इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्रश करने के बाद बच्चा मुंह के झाग को बाहर निकाले अंदर ना निगल ले. अगर चावल के दाने जितना टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जा रहा है तो झाग अंदर जाने में दिक्कत नहीं होगी.
  • हर 4 महीने में बच्चे के ब्रश को बदलें. ब्रश के ब्रिसल्स बहुत हार्ड हो जाते हैं इसीलिए ब्रश बदल देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – छोटा बच्चा बात-बात पर हाथ उठाता है तो क्या करें? यहां जानिए कैसे छूटेगी बच्चे की मारने की आदत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ