क्या आप भी जा रहे हैं अमरनाथ की यात्रा पर, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल ना भूलें

अमरनाथ की यात्रा का आयोजन हर साल किया जाता है. तो इस साल भी अमरनाथ यात्रा का आयोजन हो रहा है. यह यात्रा बहुत ही लंबी और इतनी ज्यादा थकाने वाली होती है कि इसके खत्म होते ही किसी का भी सीधे घर जाने का ही मन करेगा. लेकिन इस बार अगर आप भी अमरनाथ यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आप अमरनाथ यात्रा खत्म करके उसके आस-पास स्थित खूबसूरत स्थानों पर जाकर भी अपनी थकान को मिटा सकते हैं क्योंकि जाहिर है आपको ऐसा मौका बार-बार तो नहीं मिलने वाला है. बता दें कि यह जगहें न सिर्फ अमरनाथ गुफा के करीब हैं बल्कि यहां सभी बजट के लोगों के हिसाब से सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं. तो चलिए बताते हैं आपको इन हिडन प्लेसेस के बारे में...

amarnath yatra 2026
1 / 6

विज्ञापन

गुलमर्ग

गुलमर्ग 2 / 6

जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित गुलमर्ग जन्नत है. यह किसी भी मामले में श्रीनगर से कही से भी कम नहीं है. यहां अक्सर सैलानी बर्फ का मजा लेने आते हैं. यहां दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित गोल्फ कोर्स भी है. यहां किसी भी सीजन में घूमने के लिए प्लानिंग की जा सकती है. गुलमर्ग पहलगाम से बहुत ही पास है. यहां आप स्कीइंग (सर्दियों में), गोल्फ खेलें, गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व में घूमें, गेंडोला राइड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सोनमर्ग

सोनमर्ग3 / 6

सोनमर्ग बालटाल रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेस कैंप भी है. बेस कैंप के अलावा यह इलाका अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. यहां आप विशुद्ध कश्मीरी भोजन का भी आनंद ले सकते हैं. अगर आप बालटाल से अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं तो यह बालटाल से केवल 15 किमी दूर है लेकिन पहलगाम से सड़क के रास्ते यह 178 किलोमीटर है. हालांकि हवाई दूरी या सीधी दूरी सिर्फ 28 किलोमीटर ही है लेकिन सड़क मार्ग से बहुत घूमकर जाना होता है. यहां आप गडसर झील, विशानसर झील, थाजीवास ग्लेशियर भी घूमने जा सकते हैं.

श्रीनगर

श्रीनगर4 / 6

पहलगाम तक पहुंचने के लिए अधिकतर श्रद्धालु श्रीनगर होते हुए ही आते हैं क्योंकि यह पहलगाम के नजदीक है और यहां से पहलगाम की यात्रा के लिए साधन आसानी से भी मिलते हैं. श्रीनगर में आपको मुगल शैली में बनी इमारतें देखने को मिलती है और इसके अलावा यहां का नीला आसमान और डल झील भी है. यहां आप कश्मीरी भोजन का भी मजा ले सकते हैं. श्रीनगर में आप शिकारे की सवारी, मुगल गार्डन, शंकराचार्य मंदिर, डल झील, नागिन झील, शालीमार बाग, चश्मेशाही भी जा सकते हैं.

विज्ञापन

जम्मू

जम्मू5 / 6

जम्मू, जो जम्मू और कश्मीर राज्य के सबसे बड़े शहरों में एक हैं. आम तौर पर जम्मू को मंदिरों का शहर भी कहते हैं. यहां से वैष्णों देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, रनबिरेश्वर मंदिर काफी पास में ही हैं. यहां आप अच्छा समय बिता सकते हैं. जम्मू में आप शिव खोड़ी, अमर महल पैलेस भी जा सकते हैं.

लद्दाख

लद्दाख6 / 6

लद्दाख को किसी तरह के भी परिचय की जरूरत तो है ही नहीं. यह जगह अपने आप में इतनी खूबसूरत है कि लाखों लोगों को हर साल अपनी ओर खींचती है. यहां की साफ हवा और बौद्ध मठों की खूबसूरती देखने लायक है. यहां सैर सपाटे के लिए स्थानों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. अमरनाथ यात्रा जून और जुलाई में शुरू होती है और लद्दाख यात्रा के लिए भी यहीं समय सबसे ज्यादा बेस्ट होता है. यहां पर पेन्गॉन्ग झील, शांति स्तूप, त्सो मोरिरी झील, खार्दुंग-ला पास, चुंबकीय पहाड़ी, नुब्रा घाटी हैं जिनका मजा लिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन