जब भी साउथ इंडियन खानों की बात होती है, तो सांभर वड़ा का नाम जरूर आता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बेहद मुलायम वड़ा, जब गर्मागर्म सांभर के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. यही वजह है कि यह डिश नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक लोगों की पसंद बनी हुई है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे कोई भी आसानी से बना सकता है, बस जरूरी है, सही तरीके से स्टेप्स को फॉलो करना. अगर आप भी वड़ा घर पर बनान चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएं.
यह भी पढ़ें: चेहरे को ताजगी और निखार देते हैं खीरे के ये 5 फेस पैक्स, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
सांभर वड़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 कप धुली उड़द दाल (लगभग 200 ग्राम)
- 100 ग्राम मूंग दाल या चना दाल
- स्वादानुसार नमक
- 2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
- 2 से 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच बारीक कटा करी पत्ता या हरा धनिया
- वड़ा तलने के लिए पर्याप्त तेल
- याद रखें यह सामग्री दो लोगों के लिए बेहतर है.
आसान तरीके से ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट सांभर वड़ा
- सबसे पहले उड़द दाल और मूंग या चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
- भीगी हुई दाल का पानी निकालकर उसे कम से कम पानी के साथ दरदरा पीस लें.
- तैयार मिश्रण में नमक, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह फेंटें, जिससे वड़े हल्के और मुलायम बनें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ को हल्का गीला करें और थोड़ा मिश्रण लेकर गोल आकार दें.
इस दौरान याद रखें कि बीच में छोटा सा छेद बनाकर वड़े का पारंपरिक आकार तैयार करें.
- तैयार वड़े को गर्म तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें.
- एक बार में 3 से 4 वड़े तलें और दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें.
- सभी वड़े तैयार होने के बाद उन्हें गर्म सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी UP वाली तहरी, नोट करें यह आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
39 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines