चेहरे को ताजगी और निखार देते हैं खीरे के ये 5 फेस पैक्स, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Cucumber Face Pack: खीरे को सही तरह से चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन निखरती है और चमकदार नजर आती है. ऐसे में आप भी यहां बताए फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

cucumber face pack for glowing skin
1 / 7
cucumber face pack for glowing skin

Cucumber For Face: सेहत के लिए तो खीरा अच्छा होता ही है, लेकिन स्किन को भी इसके कुछ कम फायदे नहीं मिलते हैं. हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर खीरा चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे को भी नमी, निखार और कूलिंग गुण देता है. इसमें विटामिन सी, के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ ही मिनरल्स होते हैं जो स्किन की सेहत को अच्छा रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए आप किस तरह गर्मियों में खीरे का फेस पैक (Cucumber Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. आपके लिए चुनिंदा बेस्ट फेस पैक्स बनाने का तरीका यहां दिया गया है.

विज्ञापन

खीरा और दही

खीरा और दही2 / 7

खीरे के इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद और 2 चम्मच खीरे का पेस्ट मिला लें. इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन निखर जाएगी.

विज्ञापन

खीरा और एलोवेरा जैल

खीरा और एलोवेरा जैल 3 / 7

एक कटोरी में आधे खीरे के रस और 2 चम्मच एलोवेरा जैल को मिला लें. इसे चेहरे पर लगाने से सनबर्न और इरिटेशन की दिक्कत.

खीरा और ओट्स

खीरा और ओट्स 4 / 7

ओट्स की पीसकर उसमें खीरे का रस मिलाएं और साथ थोड़ा सा शहद भी डाल दें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

खीरा और टमाटर

खीरा और टमाटर 5 / 7

ऑयली स्किन के लिए यह फेस पैक लगाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही, एक चम्मच टमाटर और एक चम्मच ही खीरे के रस को मिलाएं और पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर रखने के 20 मिनट बाद धोकर हटाएं.

खीरा और नीम

खीरा और नीम 6 / 7

एक चम्मच शहद, 2 चम्मच नीम पाउडर और एक चम्मच ही खीरे के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

सादा भी लगा सकते हैं

सादा भी लगा सकते हैं 7 / 7

खीरे के रस को चेहरे पर सादा भी लगाया जा सकता है. आप इस रस को चेहरे पर रूई की मदद से 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. चाहे तो खीरे के स्लाइस को चेहरे पर मला भी जा सकता है. यह भी पढ़ें - चेहरे पर एलोवेरा लगाने का यह तरीका जान लिया तो महंगी क्रीम खरीदना छोड़ देंगी आप, फेशियल जैसी निखरने लगेगी स्किन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन