Smriti Mandhana Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी पोस्टपोन कर दी गई है. शादी रोकने की वजह पहले यह बताई गई थी कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इसीलिए शादी को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इसके बाद खबर आई कि दुल्हे पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है जिस कारण ऑरिजनल तारीख पर शादी नहीं हो सकेगी. लेकिन, स्मृति मंधाना के शादी के सभी पोस्ट (Smriti Mandhana Wedding Post) अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटा देने के बाद लोगों को लगने लगा है कि शादी पोस्टपोन नहीं हुई है बल्कि टूट गई है और इसकी वजह पलाश का स्मृति पर चीट (Cheating) करना बताया जा रहा है.
क्या पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है
24 नवंबर की सुबह से ही सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की अफवाहें फैलने लगीं. वजह बताई गई कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. एक पोस्ट में यह दावा किया गया कि पलाश ने शादी से एक रात पहले कोरियोग्राफर के साथ स्मृति पर चीट किया जिसके बाद पलाश और स्मृति के पिता के बीच लड़ाई हुई और पलाश शादी छोड़कर भाग गए. इन खबरों पर किसी तरह की मुहर या परिवार की तरफ से सटीक जानकारी नहीं मिली है.
यह भी पढें – शादीशुदा पुरुष क्यों करते हैं Cheating? यहां जानिए जब पति अपनी पत्नी को धोखा देता है तो इसका क्या मतलब है
स्मृति और उनकी सहेलियों ने हटाए पोस्ट
स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पलाश के उन्हें प्रपोज करने वाले पोस्ट के साथ-साथ हल्दी और संगीत के पोस्ट भी हटा दिए हैं. सिर्फ स्मृति ही नहीं बल्कि उनकी टीममेट्स और सहेलियों जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयंका पाटिल ने भी स्मृति और पलाश की शादी की तस्वीरें हटा दी हैं. इसके अलावा स्मृति की दोस्त राधा यादव ने पलाश मुच्छल को अनफॉलो कर दिया है.
पलाश की फ्लर्टिंग की चैट्स हुई वायरल
सोशल मीडिया पर अब पलाश की फ्लर्टिंग वाली चैट्स वायरल हो रही हैं जिसमें पलाश किसी दूसरी महिला से फ्लर्ट करते दिख रहे हैं. ये चैट्स सही हैं या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
एक्स पर कुछ यूजर्स इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि चीटिंग की ये सभी खबरें अफवाह मात्र हैं. वहीं, पलाश की बहन पलक मुच्छल ने अपने भाई की तबीयत खराब बताते हुए लोगों से यह आग्रह किया है कि वे इस सेंसिटिव समय पर परिवार को प्राइवेसी दें.
यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
42 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines