शादीशुदा पुरुष क्यों करते हैं Cheating? यहां जानिए जब पति अपनी पत्नी को धोखा देता है तो इसका क्या मतलब है

Mindset of a cheating man: पत्नी से प्यार का दावा करने वाले शादीशुदा पुरुष चीटिंग क्यों करते हैं और कौन से कारण हैं जिनके चलते वे अपनी पत्नी को धोखा देते हैं, जानिए यहां.

Cheating

अगर कोई आदमी आपसे प्यार करता है तो वह धोखा क्यों देगा?

विज्ञापन

Why husband cheat wife psychology: शादीशुदा पुरुषों का अपनी पत्नी से बेवफाई करना या उसे धोखा देना एक संवेदनशील, गंभीर और जटिल विषय है. पुरुषों का अपनी पत्नी को चीट करना, ऑफिस में अफेयर चलाना या किसी और स्त्री को अपनी पत्नी से ज्यादा प्यार करना ऐसी बातें हैं जो अक्सर ही देखने और सुनने को मिल जाती हैं. लेकिन, ऐसे कौन से कारण हैं जिनके चलते शादीशुदा मर्द (Married Man) अपनी पत्नी को धोखा देने के लिए तैयार हो जाता है और दूसरी स्त्री से मानसिक या शारीरिक रिश्ते में जुड़ा होता है? यहां जानिए पति अपनी पत्नी को धोखा क्यों देता है.

शादीशुदा पुरुष क्यों करते हैं चीटिंग | Why Married Men Cheat

भावनात्मक दूरी

विज्ञापन

पुरुष का अपनी पत्नी के साथ भावनात्मक लगाव ना होना या रिश्ते में इमोशनल दूरियां आना चीटिंग (Cheating) का एक बड़ा कारण होता है. पति को लगता है कि पत्नी उसे इमोशनली नहीं समझती और किसी और महिला के साथ वे भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं.

अकेलापन

पुरुषों के चीटिंग करने की एक वजह उनका अकेलापन है. शादीशुदा होने के बाद भी उन्हें अगर अकेला महसूस होता है या लगता है कि पत्नी का साथ नहीं मिल रहा तो वे दूसरी महिला की तरफ अट्रैक्ट होते हैं.

विज्ञापन

सराहना की कमी

पत्नी से सराहना ना मिलना या पत्नी अगर किसी बात पर लड़ाई करती है और पति की निंदा करती है तो पति किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति करीबी महसूस करने लगते हैं जिनसे उन्हें सराहना मिलती है.

विज्ञापन

सेक्शुअली खुश ना होना

अगर पति अपनी पत्नी से सेक्शुअली अट्रैक्शन महसूस नहीं करता या फिर रिश्ते में सेक्स (Sex) को लेकर संतुष्टि नहीं होती तो वे किसी और महिला से यौन सुख की तलाश करते हैं. शादीशुदा पुरुषों में यौन जीवन में रोमांच और विविधता या नयापन पाने की इच्छा चीटिंग की बड़ी वजह बनती है.

विज्ञापन

सिचुएशनल चीटिंग

पति का लंबी यात्रा पर निकलना और चीटिंग के अवसर मिलना भी पति का पत्नी को धोखा देने की वजह बनता है. बहुत से पुरुषों को लगता है कि रात गई और बात गई हो जाती है और पत्नी को इस बारे में पता नहीं चलेगा. इसीलिए वे पत्नी को धोखा देते हैं.

विज्ञापन

किसी और महिला को पत्नी से बेहतर समझना

पुरुष अगर किसी दूसरी महिला को अपनी पत्नी से बेहतर समझते हैं तो उसकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं. पत्नी से रिश्ता तोड़ना मुश्किल होता है, बच्चों का ख्याल आता है लेकिन दूसरी महिला से दूर जाना नहीं चाहते इसीलिए चीटिंग करना सही समझते हैं.

विज्ञापन

क्या चीटिंग सही होती है?

पति का अपनी पत्नी को धोखा देना सरासर गलत है. अगर रिश्ते में कहीं कमी आ रही है तो उस कमी को पूरा करने पर ध्यान देना जरूरी है या फिर रिश्ते को ईमानदारी के साथ खत्म करना चाहिए. चीटिंग कभी मजबूरी नहीं होती बल्कि एक चॉइस होती है जोकि गलत है. वहीं, चीटिंग हमेशा रिश्ते (Relationship) की कमजोरी या पत्नी की कोई गलती नहीं होती बल्कि यह पति का व्यक्तित्व और नैतिक मूल्यों की कमी दर्शाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ