भारत में इस समय गर्मी का पारा लोगों का परेशान कर रहा है, जिससे राहत पाने के लिए लोग महंगे-महंगे AC या कूलर खरीद रहे हैं. भीषण गर्मी में जो लोग सबसे ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं, उनका घर आग को चैंबर बन जाता है, जिससे वह एक मिनट रहना भी एक साल जैसा लगता है. इसी समस्या से राहत देने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसा स्मार्ट पेंट बनाया है, जो आपके घर को ठंडा रखने में बहुत मदद कर सकता है. इस पेंट को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी खासियत है कि यह 97% धूप को रिफ्लेक्ट यानी वापस फेंक देता है. इसके अलावा भी इसके कई खासियत है, आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: जब प्लेन में पीना बैन तो क्यों सिगरेट दांतों में दबाकर खड़ी रहती हैं चीन की एयर होस्टेस?
पेंट लगाने के बाद भूल जाएंगे AC चलाना
इस पेंट की खासियत है कि इसे लगाने के बाद कमरा एक दम ठंडा रहने लगता है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस पेंट को एक खास पॉलीमर से बनाया है, जिसकी खासियत है कि इसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो ठंडक देने में मदद करती है. असल में यह पेंट पैसिव डेकटाइम रेडिएटिव कूलिंग तकनीक पर काम कर पाता है आसान भाषा में कहें, तो यह पेंट सूरज की गर्मी को सोखकर वापस ब्रह्मांड में भेज देता है.
इस खासियत के कारण इस पेंट की टेस्टिंग में पाया गया है कि इस पेंट को लगाने से छत 25 डिग्री सेल्सियस तक और आसपास की हवा से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा ठंडी रहती है, जिससे घर के अंदर गर्मी नहीं पहुंच पाती और घर ठंडा रहता है.
बिना किसी सोर्स देता है पानी
इस पेंट की एक खासियत यह भी है कि यह हवा से पानी सोंख सकता है. इस पेंट को लेकर बताया जा रहा है कि इस पेंट की सतह आसपास की हवा से ज्यादा ठंडी रहती है इसलिए हवा में मौजूद नमी इस पर आकर अपने आप पानी की बूंदों में बदल जाती है. यह कुछ इस प्रकार है, जैसे सर्दी में जब आप सुबह ओस जमी रहती है. इस पेंट को लेकर माना जा रहा है कि भारत में जिस हिसाब से गर्मी पड़ती है, इस पेंट के इस्तेमाल से लोगों को काफी राहत मिल सकती है.
कहां मिलेगा यह पेंट?
अगर आप इस पेंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि अभी इस पेंट की बिक्री शुरू नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलिया में इस पेंट पर कड़े परीक्षण किए जा रहे हैं और इसे किसी भी आम पेंट की तरह रोलर या स्प्रे से दीवारों पर लगाया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: रंग-बिरंगे पक्षियों और तितलियों से भर जाएगा आपका गार्डन, बस करें ये छोटे बदलाव
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
6 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
12 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines