Cleaning Tips: घर की सफाई अब नहीं लगेगी बोरिंग, आजमाएं ये 5 स्मार्ट हैक्स
आज के समय में घर की साफ-सफाई करना हर किसी के लिए काफी मुश्किल टास्क हो जाता है, खासकर उनके लिए जो जॉब करते हैं और साथ ही घर की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिन्हें आप रोजाना अपनी जिंदगी में अपना सकते हैं।
Cleaning Tips: जब बात घर की सफाई की आती है तो यह काम कभी-कभी थकाऊ और समय लेने वाला लग सकता है। खासकर आज के लोगों के पास घर की साफ-सफाई करने का ज़्यादा समय नहीं रहता। ऐसे में अगर कुछ आसान और स्मार्ट क्लीनिंग हैक्स मिल जाएं तो सफाई भी मजेदार बन सकती है और समय की बचत भी होती है। घर की साफ-सफाई को बेहतर, तेज और असरदार बनाने के लिए कुछ आसान घरेलू टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं उन स्मार्ट टिप्स के बारे में जो आपके लिए काम को काफी आसान कर देंगे।
बेकिंग सोडा + नींबू
बेकिंग सोडा और नींबू काफी असरदार क्लीनिंग सॉल्यूशन माने जाते हैं। अगर आप रसोई या बाथरूम के जिद्दी दाग-धब्बों पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से नींबू रगड़ें, फिर कुछ देर छोड़ने के बाद स्क्रब करें यह नैचुरल क्लीनर की तरह काम करता है और दाग मिनटों में गायब हो जाते हैं।
Advertisment
विंडो वाइपर से झटपट बाल और धूल साफ करें
कई बार घर के सोफे पर लगे पालतू जानवरों के बाल या धूल को साफ करने के लिए विंडो वाइपर का उपयोग करें। यह वहां भी काम करता है जहां वैक्यूम क्लीनर नहीं पहुंचता। इसके साथ ही
माइक्रोवेव कई बार गंद ही रह जाता है। इसको साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पानी, नींबू के स्लाइस और थोड़ा सिरका डालकर माइक्रोवेव में 5 मिनट तक गर्म करें। भाप से गंदगी ढीली हो जाएगी, फिर कपड़े से पोंछकर साफ करें।माइक्रोवेवएक बाउल में पानी, नींबू के स्लाइस और थोड़ा सिरका डालकर माइक्रोवेव में 5 मिनट तक गर्म करें। भाप से गंदगी ढीली हो जाएगी, फिर कपड़े से पोंछकर साफ करें।
विज्ञापन
Image Source Freepik
पुराना टूथब्रश
ऐसा कई बार होता हैं कोने-कोने में सफाई करना सभी के लिए काफी मुशकिल हो जाता है। जिसके लिए आप पुराने टूथब्रश का इस्तमाल कर सकते हैं। टाइल्स के जोड़, नल के किनारे या खिड़की की रेलिंग जैसी जगहों की सफाई पुराने टूथब्रश से करें।
मल्टीपर्पज क्लीनर खुद बनाएं
मल्टीपर्पज क्लीनर को बनाने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल में पानी, थोड़ा सफेद सिरका, नींबू का रस और कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या टी ट्री) मिलाकर एक मल्टीपर्पज़ क्लीनर तैयार करें। इससे न केवल सफाई होती है बल्कि घर महकता भी है।