Sleeping Tips: दिन-रात की नींद में क्या अंतर? कौन सी बेहतर, पढ़ें एक्सपर्ट का रिव्यू

Sleeping Tips: आजकल हाइब्रिड और नाइट शिफ्ट्स में काम करने का कल्चर काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों की नींद बुरी तरह से प्रभावित हो रही है, रात को काम करने वाले लोग दिन में सोते हैं, मगर क्या हमें हमेशा दिन में घंटों तक सोना चाहिए?

sleeping habits

Photo Credit- freepik

Sleeping Tips: नींद इंसान के लिए बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए इंसान के लिए खाने-पीने के साथ-साथ नींद भी जरूरी होती है। अगर आपकी नींद अधूरी रहेगी, तो इम्यूनिटी पर असर पड़ेगा। इम्यूनिटी खराब होने से बीमारियां आपको तुरंत घेरेंगी। नींद जरूरी है लेकिन सही समय की नींद उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जी हां, आजकल वर्क कल्चर में इवनिंग, नाइट और हाइब्रिड मोड पर काम किया जाता है, जिससे कहीं न कहीं लोगों के स्लीपिंग साइकिल पर असर पड़ा है। लोगों की नींद इस कारण असमय और अधूरी ज्यादा रहने लगी है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात की नींद में अंतर

सोना भी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉक्टर शिव कुमार सरीन, जो भारत के एक गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि दिन और रात को सोने में काफी अंतर है और नींद सही समय पर लेना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि नींद का भी एक साइकिल है। डॉक्टर कहते हैं कि नींद से हमारे शरीर में बैक्टीरिया एक्टिव होते हैं, जो समय के हिसाब से रिएक्ट करते हैं। रात की नींद से मेलाटोनिन एक्टिव होता है, जो नींद का हार्मोन है। वहीं, दिन के समय सोने से यह हार्मोन उजागर नहीं हो पाता है।

Wearing Caps While Sleeping

photo credit-meta ai

विज्ञापन

रात में नींद क्यों जरूरी है?

एक्सपर्ट्स की मानें, तो नींद का प्राकृतिक समय रात का ही होता है, क्योंकि मेलाटोनिन अंधेरे में ही रिलीज होता है। रात की नींद की गुणवत्ता दिन के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है। रात को सोने से हमारा शरीर अगले दिन के लिए ज्यादा एक्टिव और रिकवर हो जाता है। रात को सोने से ब्रेन फंक्शनिंग में भी सुधार होता है। रात को सोने से हमारी इम्यूनिटी इम्प्रूव होती है। इन कारणों से डॉक्टर कहते हैं कि 7 से 8 घंटे रात को सोने से ही शरीर को फायदा होगा और सोने का यही सही समय भी है।

दिन की नींद लेने से क्या होगा?

दिन में सोना और झपकी लेना, जिसे हम अंग्रेजी भाषा में नैप कहते हैं, दोनों काफी अलग हैं और इन दोनों के प्रभाव भी शरीर पर अलग ही दिखते हैं। अगर आप थकान या स्ट्रेस से रिलीफ चाहते हैं, तो दिन के समय 15 से 20 मिनट की एक नैप ले सकते हैं। अगर आप दिन में भी 7 घंटे की पर्याप्त नींद लेते हैं, तो यह स्लीपिंग साइकिल को प्रभावित करेगा और सेहत को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ