Skin Tightening Tips: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि दिखाई देने लगती हैं, लेकिन आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण कम उम्र में ही त्वचा ढीली हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को टाइट कर सकती हैं।
अंडा और शहद
त्वचा को टाइट बनाए रखने के लिए अंडे की सफेदी और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह त्वचा को टाइट रखने के साथ-साथ स्वस्थ भी बनाए रखता है।
नारियल का तेल और कॉफी
एक बाउल में कॉफी, नारियल तेल, दालचीनी और आवश्यकतानुसार ब्राउन शुगर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा को मुलायम बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को टाइट रखने में मददगार होते हैं।
ये भी पढ़ें- Tulsi Leaves for Hair: तुलसी के पत्तों से बालों की समस्या का होगा समाधान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को टाइट रखने में मददगार है। इसमें मौजूद मैलिक एसिड त्वचा को टाइट बनाए रखने में मददगार है। एलोवेरा जेल से अपने चेहरे और गर्दन पर 7-8 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 3-4 बार करें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर भी चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
केला
1 केला लें और इसे अच्छे से मैश कर लें फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से 5-6 मिनट तक मसाज करें। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने और त्वचा को टाइट बनाए रखने में मददगार है।
बादाम का तेल
बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को टाइट बनाए रखने में सहायक होते हैं।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines