Skin Problems: छोटे-छोटे स्किन प्रॉब्लम्स जैसे कटना, छिलना, जलन, मुंहासे, खुजली या फिर रैशेज होना, ये सब हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं। आमतौर पर लोग इनके लिए अलग-अलग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर एक ही क्रीम इन सभी दिक्कतों का समाधान मिल जाए तो इससे बेहतर और क्या होगा? पतंजलि की बोरोसेफ एंटीसेप्टिक क्रीम इसी सोच के साथ बनाई गई है। यह एक ऐसा आयुर्वेदिक समाधान है जो हर घर में हमेशा मौजूद होना चाहिए। आइए जानते हैं इस क्रीम के बारे में।
क्या है पतंजलि बोरोसेफ क्रीम?
बोरोसेफ एक मल्टीपर्पज एंटीसेप्टिक क्रीम है, जिसे पतंजलि आयुर्वेद ने त्वचा की छोटी-मोटी समस्याओं के लिए बनाया है। इसका उपयोग आप स्किन के कटने, जलने, कीड़े के काटने, खुजली, फंगल इन्फेक्शन, मुंहासे, रैशेज और ड्राईनेस जैसी समस्याओं को दूर करने में कर सकते हैं। यह केमिकल फ्री आयुर्वेदिक और सुरक्षित फॉर्मूलेशन के साथ तैयार की गई क्रीम है, जिस वजह से इसे बच्चे, बुज़ुर्ग, पुरुष और महिलाएं सभी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें क्या-क्या सामग्रियां हैं?
नीम- ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है।
तुलसी- ये सूजन को कम करती है और स्किन को ठंडक देती है।
एलोवेरा- त्वचा को नमी और ताजगी देता है।
यशद भस्म- स्किन को हील करने में सहायक और प्राकृतिक UV प्रोटेक्शन।
बोरिक एसिड- पुरानी फफूंद या जलन में राहत दिलाएं।
क्यों खास है ये क्रीम?
1.मल्टीपर्पज यूज
जलन हो, कील-मुंहासे हों या पैर की फटी एड़ियां, बोरोसेफ क्रीम हर समस्या के लिए उपयोगी है।
2.रासायनिक क्रीम्स से बेहतर
यह क्रीम पैराबिन फ्री, मिनरल्स फ्री है और पूरी तरह से हर्बल है, जो बाजार में मिलने वाली आम ऐलोपैथिक क्रीम्स से ज्यादा सुरक्षित है।
3.त्वचा को पोषण दे, केवल इलाज नहीं
यह सिर्फ घाव भरती नहीं, बल्कि स्किन को सॉफ्ट, मॉइस्चराइज और हेल्दी भी बनाती है।
4.सस्ती और आसानी से उपलब्ध
यह क्रीम आपको 50 से 60 रुपये के बीच मिल जाएगी। इसे आप किसी भी फार्मा स्टोर या फिर पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं।