Jau Ka Atta Khane Ke Fayde: डायबिटीज से लेकर वेट लॉस तक, पतंजलि जौ का आटा खाने से मिलेंगे कई फायदे

Jau Ka Atta Khane Ke Fayde: क्या आप जानते हैं गर्मी और बरसात के मौसम में हमें गेहूं नहीं बल्कि जौ के आटे की रोटियां खानी चाहिए। दरअसल, इस आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। शुगर की बीमारी से लेकर वजन घटाने तक में इस आटे को खाना फायदेमंद माना जाता है।

source- patanjali

Jau Ka Atta Khane Ke Fayde: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहतमंद खाना न सिर्फ एक विकल्प है बल्कि यह अब एक जरूरत बन गया है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बढ़ती हुई बीमारियां जैसे डायबिटीज, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल ने लोगों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कारण लोगों को अपने खानपान के विकल्पों पर गौर करने के लिए मजबूर कर दिया है। जौ का आटा भारत की रसोई में इस्तेमाल होने वाला मोटा अनाज है, जो मॉडर्न लाइफस्टाइल में कहीं खो गया था।

विज्ञापन

पतंजलि का आटा बेहतर विकल्प

पतंजलि स्वदेशी चीजों को और मोटे अनाज को एक बार फिर से लोगों के बीच प्रचलित करने का काम कर रहा है। उनके द्वारा बनाया गया जौ का आटा इस दिशा में एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है। ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए साबुत जौ से तैयार यह आटा न केवल स्वाद में हल्का और पचने में आसान होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है।

विज्ञापन

क्यों खास है पतंजलि जौ का आटा?

जौ का आटा साबुत जौ के दानों से बना एक बारीक पाउडर होता है। इस आटे का उपयोग ब्रेड, केक और बिस्कुट जैसे कई तरह-तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जा सकता है। इस आटे की महीन बनावट और हल्का रंग इसे हल्का और मुलायम बनाता है, जिस वजह से इसे हर कोई खा सकता है।

विज्ञापन

जौ का आटा खाने के फायदे

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें- जौ में मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी सुधार सकता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज की रोकथाम होती है।

वजन घटाने में मददगार- जौ का आटा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है, जिससे आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। यह मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करता है।

विज्ञापन

हृदय स्वास्थ्य- बीटा-ग्लूकन तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन सुधारें- जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आंतों की सेहत को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। इस आटे के सेवन से शरीर में गुड बैक्टीरिया का स्तर बढ़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ