Patanjali News: पतंजलि का उबटन बॉडी पर असर छोड़ेगा गहरा, चमका देगा चेहरा

Patanjali News: क्या आप डल स्किन, पिंपल्स, रिंकल्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं, तो एकबार फेस पर पतंजलि का उबटन जरूर लगाएं। इसकी मदद से स्किन की अंदरूनी क्लिनिंग होगी और चेहरा चमक उठेगा।

patanjali

Patanjali News: आजकल बाजारों में कई दुकानों पर केमिकल से बनें कई ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो आपकी स्किन की देखभाल के लिए बताए जाते हैं। हालांकि, फिर भी लोग हमेशा पारंपरिक और आयुर्वेदिक उपायों की तलाश में रहते हैं। इसके लिए पतंजलि का उबटन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह उबटन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तत्वों से बना है, जो स्किन को निखारने, साफ करने और अंदर से पोषण देने में मदद करता है। जानिए इस उबटन के फायदों के बारे में।

स्किन को गहराई से साफ करें

पतंजलि उबटन स्किन की ऊपरी परत पर जमी धूल, गंदगी और डेड सेल्स को हटाता है। इसमें मौजूद बेसन, हल्दी, चंदन और गुलाब जैसे तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं।नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से पोर्स साफ होते हैं।

केमिकल-फ्री और आयुर्वेदिक विकल्प

बाजार में मिलने स्किन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पतंजलि उबटन पूरी तरह हर्बल और पारंपरिक तरीके से बनाया गया है। इसमें कोई हानिकारक तत्व नहीं होते हैं और ये सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।

पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे दूर करें

अगर आपकी स्किन पर टैनिंग, पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों की समस्या झेल रहे हैं, तो पतंजलि उबटन का इस्तेमाल करें। इसमें हल्दी और मुल्तानी मिट्टी जैसे तत्व है, जो स्किन को एक समान बनाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बेस्ट

गर्मियों या बरसात के मौसम में ऑयली स्किन वालों को मुंहासों की समस्या अधिक रहती है। पतंजलि उबटन में मौजूद चंदन, कपूर और गुलाब स्किन को ठंडक देते हैं और ऑयल कंट्रोल करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ