Skin Care: बिना पार्लर जाए चेहरा बनाए चमकदार, जानिए एक्सपर्ट का सीक्रेट स्क्रब

आज के समय में हर कोई इंस्टेंट ग्लो पाना चाहता है, जिसके लिए लोग कई चीजें अपनी त्वचा पर लगाते हैं। खासकर जब पार्टी में जाना हो और पार्लर का टाइम न हो तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार आपको किस चीज का इस्तेमाल करना चाहिए।

Skin Care: बिना पार्लर जाए चेहरा बनाए चमकदार, जानिए एक्सपर्ट का सीक्रेट स्क्रब

Skin Care: आजकल किसी के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता लेकिन लोगों को इंस्टेंट ग्लो भी चाहिए। कई बार ऐसा होता है जब कहीं बाहर जाना हो या पार्टी हो, तो त्वचा से ग्लो खत्म हो जाता है, जिस कारण कभी-कभी जाने का ही मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आप बिना पार्लर जाए चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा बताया गया टमाटर का स्क्रब, जिसे अपनाकर आप भी अपनी स्किन को पार्टी में जाने से पहले ग्लोइंग और गोरी बना सकते हैं।

विज्ञापन

 टमाटर का स्क्रब फेशियल

यह फेशियल बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आप दो देसी टमाटर की प्यूरी बना लें। इसके बाद कपड़े की मदद से इस पेस्ट को छान लें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच मैदा और 1 चम्मच आटे का चोकर मिलाएं। बस इन तीन चीजों से आपका स्क्रब बनकर तैयार है।

विज्ञापन

 स्क्रब फेशियल लगाने का तरीका

मसाज फेशियल का दूसरा स्टेप है। इसके लिए टमाटर की प्यूरी लें। अब इसमें 1 चम्मच हंग कर्ड, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और ऊपर की ओर, आउटवर्ड डायरेक्शन में मसाज करें। अंत में 15 मिनट बाद ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

विज्ञापन

 इंग्रीडिएंट्स के लाभ

  • टमाटर: चेहरे से टैनिंग हटाता है, ग्लो लाता है, और पोर्स को टाइट करता है।
  • आटे का चोकर: नेचुरल एक्सफोलिएटर है, त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।
  • हंग कर्ड: त्वचा को ठंडक और नमी देता है।
  • एलोवेरा जेल: त्वचा को हाइड्रेट करता है, जलन और मुंहासों में राहत देता है।
  • मिल्क पाउडर: नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और स्किन टोन को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें- Skin Care: ब्यूटी एक्सपर्ट भी करते हैं इस्तेमाल, जानिए 4 चीजों से बना ये ग्लोइंग स्किन स्क्रब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ