हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र में भी लगेंगे जवां! अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Skin Care Tips: सर्दियों में आपकी स्किन में ओपन पोर्स की समस्या आपको परेशान कर रही है, तो इन तरीको से उसे दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
क्या होता है ओपन पोर्स का कारण?

Skin Care Tips in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में स्किन काफी रूखी-रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में कई लोगों की स्किन पर ओपन पोर्स की समस्या बढ़ जाती हैं। इन ओपन पोर्स के कारण फेस पर पिंपल्स आने लगते हैं। अगर आप भी ओपन पोर्स की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ आसान और घरेलू तरीके लेकर आए हैं, जो काफी असरदार है और किफायती हैं।

क्या होता है ओपन पोर्स का कारण?

ओपन पोर्स की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी स्किन पर ऑयल ज्यादा आता है। इसके अलावा, सन की लाइट के कारण भी पोर्स ओपन हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 6 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

मुल्तानी मिट्टी को सदियों से चेहरे पर निखार के लिए यूज की जाती है। इसके यूज से ओपन पोर्स से राहत मिल सकती है। बस (Skin Care Tips) इसके लिए आपको थोड़ी से मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर उसका एक पेस्ट बना लेना है। कुछ देर तक इस पेस्ट को लगाकर रखने के बाद इसे धो लें।

नीम (Neem)

नीम स्किन की कई परेशानियों को दूर करने का एक रामबाण है। यह आपके ओपन पोर्स को भी कम कर सकती है। आपको सिर्फ नीम की पत्तियों को पीस लेना है और उसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाए रखना है। उसके बाद आपके फेस को साफ पानी से धो लें।

एलोवेरा (Aloe Vera)

हर कोई जानता है कि एलोवेरा स्किन केयर के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी काफी (Skin Care Tips) फायदेमंद है, लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि इससे ओपन पोर्स से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल से चेहरे पर डेली मसाज करनी होगी। जिससे आपकी स्किन का एक्सट्रा ऑयल बाहर निकल जाता है।

ये भी पढ़ें- Benefits Of Custard Apple: शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है शरीफा?

अंडे (Eggs)

अंडे से भी ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से को निकालें और उसमें नींबू के रस की बूंदों को मिलाएं। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।

टमाटर (Tomato)

टमाटर स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप टमाटर का जूस निकालें और उसमे नींबू का रस एड कर लें। इसे लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। ऐसा करने से आपके चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल खत्म हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें