Benefits Of Custard Apple: शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है शरीफा?
Benefits Of Custard Apple: अगर आप अपने शरीर को मजबूत और हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं तो इस चीज के इस्तेमाल से ऐसा मुमकिन हो सकता है।
Edited By Mehak Jain

शरीर के लिए फायदेमंद है शरीफा
Edited By Mehak Jain

शरीर के लिए फायदेमंद है शरीफा
Benefits Of Custard Apple: शरीफा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट समय से पहले बूढ़ा होने से रोक सकते हैं और स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह बालों को मजबूत रखने और उनमे शाइन लाने का काम भी करता है।
शरीफा में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन आदि कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। शरीफा को सीताफल और कस्टर्ड एप्पल भी कहते हैं। यह फल खासकर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…
शरीफा विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन और बालों के लिए काफी (Benefits Of Custard Apple) फायदेमंद होता है। यह आपके बालों को मजबूत और स्किन को शाइनी बना सकता है।
शरीफा के सेवन से आप अपनी बॉडी में एनर्जी महसूस कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी बॉडी में कई बड़े चेंज भी ला सकता है।
शरीफा के सेवन से सर्दियों में हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत दूर हो सकती है। शरीफा में पोटेशियम, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
शरीफा में Vitamin C पाया जाता है। यही कारण है कि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दियों में बीमारियों से बचने का यह बेहतरीन उपाय है।
ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 4 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
सर्दियों के मौसम में शरीफा के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बना रखता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: