---विज्ञापन---

मुंहासे कर रहे परेशान, क्या है पिंपल पैच? जानें फायदे

पिंपल और मुंहासे सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। हालांकि, ब्यूटी मार्केट में पिंपल पैच के आने से, मुंहासों से लड़ने का सबसे आसान उपाय हो गया है। आइए जानते हैं कि पिंपल पैच क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

चेहरे पर पिंपल की समस्या हर किसी को एक न एक बार जरूर होती है। हालांकि, मेकअप मुंहासों को छिपाने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन यह लंबे समय तक चलने वाला समाधान नहीं है। साथ ही इससे आपके मुंहासे बढ़ भी सकते हैं। आजकल मुंहासे को कम करने के लिए बाजार में कई तरह की चीजें मौजूद हैं, जिसमें से एक पिंपल पैच भी है और कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। डॉ. रश्मि शेट्टी बताती हैं कि इसे आप सोते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे मुंहासों को कम करने में मदद मिल सकती है। पिंपल पैच छोटे ट्रांसपेरेंट जैसे दिखाई देते हैं, जिन्हें सीधे पिंपल पर लगाया जाता है। इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं।

पिंपल पैच के फायदे

डॉक्टर बताती हैं कि पिंपल पैच का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ये पिंपल को तेजी से ठीक करने में मदद करता है। ये पैच बैक्टिया को सोख लेता है और उस जगह को साफ रखने में मदद करता है, जिससे पिंपल कम हो जाता है। पिंपल पैच रात भर में उभरे हुए धब्बों को कम करने में मदद करता है, जिससे सुबह त्वचा साफ दिखाई देती है। पिंपल पैच खासकर के व्हाइटहेड्स के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि वे इसके आस-पास की त्वचा को सुखाए बिना गंदगी को बाहर निकाल देता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से 

इसके अलावा, पिंपल पैच दाग को भी हल्का कर देता है, जिसका मतलब है कि आप इसे और इसका इस्तेमाल आप बेफिक्र हो कर सकते हैं। इन्हें मेकअप के नीचे लगाना आसान है, जिससे आप छिद्रों को बंद किए बिना ब्रेकआउट को कवर कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

पिंपल पैच का इस्तेमाल

पिंपल पैच का इस्तेमाल करना आसान है। इसे इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा पानी से साफ करें और सुखाने के बाद, पैच को सीधे पिंपल पर लगाएं। इसे कई घंटों या रात भर के लिए छोड़ दें। जब पैच सफेद हो जाए तो उसे निकालकर फेंक दें। इसके बाद आप अपनी नियमित स्किनकेयर रुटीन को फॉलो कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 3 फलों को खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 13, 2025 12:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola