Skin Care Tips: आलू विटामिन सी और बी 6, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सेंसिटिव त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को जलन और रेडनेस से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आलू के रस में कैटेचिन होते हैं जो त्वचा को यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाते हैं। इसके अलावा, यह ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। आलू को आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है।
आलू का रस फेस मास्क
आलू के रस का इस्तेमाल करके त्वचा की रंगत को एक समान करने का सबसे आसान तरीका है। इसके रस को सीधे फेस मास्क की तरह लगाया जा सकता है। आलू को कद्दूकस करके या जूसर की मदद से उसका ताज़ा रस निकाल लें। फिर, कॉटन बॉल या अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके, रस को अपने साफ चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
आलू का रस और शहद का मास्क
आलू के रस को शहद के साथ मिलाकर लगाने से एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग मास्क बनता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। शहद अपने मॉइस्चराइजिंग और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो हाइड्रेशन को लॉक कर सकता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है।
आलू का रस और एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनी रहती है। इसके अलावा, यह त्वचा के टोन को बैलेंस करता है। वहीं, आलू का रस मुहासे और दाग-धब्बे को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह जलन और रेडनेस को कम करता है।
आलू और अंडे का मास्क
आलू और अंडे के सफेद भाग से त्वचा टाइट और सॉफ्ट बनी रहती है। इसे बनाने के लिए आलू के रस और अंडे के सफेद भाग को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को साफ, सूखी त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद इसे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
9 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
11 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
12 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
15 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
15 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
16 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
16 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
18 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines