---विज्ञापन---

Skin Care Tips: गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 3 टिप्स, स्किन रहेगी हेल्दी

Skin Care Tips: पिंपल्स की समस्या लगभग सभी को होती है। लड़की हो या लड़का, इस परेशानी का सभी को सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं, तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। 

---खबर नीचे जारी है---

Skin Care Tips: गर्मी में लोगों को पिंपल्स की समस्या होना आम बात हो गई है। पिंपल्स एक तरह की त्वचा संबंधी बीमारी है, जो हर उम्र के लोगों को परेशान करती है। यह आमतौर पर उनमें ज्यादा होती है, जिनकी त्वचा ऑयली या सेंसिटिव होती है। कई लोगों को यह समस्या 12 महीने रहती है, तो कुछ लोगों को सिर्फ गर्मियों में होती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने चेहरे का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस वजह से त्वचा पर पिंपल्स और धब्बे होने लगते हैं। यह समस्या त्वचा को बेजान और खराब कर देती है। अक्सर त्वचा पर पसीने की वजह से बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। कई बार शरीर में अंदरूनी प्रॉब्लम के कारण पिंपल्स होने लगते हैं। मुंहासे की एक बहुत बड़ी वजह यह भी है कि जो लोग ज्यादा मानसिक तनाव से घिरे रहते हैं। इसका एक कारण कब्ज भी है, जिससे पिंपल्स होते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं।

पिंपल्स होने के क्या हैं कारण? 

आज के समय में बहुत से लोगों में, जिनके चेहरे पर पसीना बहुत आता है, उनमें पिंपल्स की समस्या आम बात हो जाती है। इसके कारण त्वचा पर तेल जमा होने लगता है और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसके कारण स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के हार्मोनल बदलाव, मासिक धर्म के दौरान, यौवन और गर्भावस्था में भी पिंपल्स निकल आते हैं। कुछ लोगों में कई दवाओं के कारण या कुछ अन्य त्वचा को निखारने वाले प्रोडक्ट लगाने के कारण रिएक्शन होने लगते हैं। हेल्दी डाइट न लेने से भी त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय

मुंहासे का कैसे पाएं छुटकारा?

लौंग का पानी लौंग 

---खबर नीचे जारी है---

जो आप सभी के घर में आसानी से मिल जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में ही मददगार नहीं होता, बल्कि इसके त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले 5 से 7 लौंग को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर लौंग के पानी को अच्छे से छान लें और उस पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू मिला लें, फिर रोजाना सुबह पीएं। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। साथ ही, आपकी त्वचा चमकदार और हेल्दी नजर आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

हल्दी और चंदन

हल्दी और चंदन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चंदन पाउडर को 2 चम्मच दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसके बाद चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बाद में ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते का पेस्ट बना के जहां पिंपल्स या दाग-धब्बे हो रहे हैं, उस जगह लगाएं। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। अब इसे बाद में पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। इससे चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी और त्वचा चमकदार नजर आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 17, 2025 04:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola