Hair Growth With Beetroot: तेजी से बालों की लंबाई बढ़ाएगा चुकंदर....बस ऐसे करें यूज, फिर देंखें कमाल

Hair Growth With Beetroot

Hair Growth With Beetroot

Hair Growth With Beetroot: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर उनकी ग्रोथ नहीं होती तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए चुकंदर के फायदे लेकर आए हैं, जो बालों से जुड़ी इन समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। चुकंदर को आयुर्वेद में सुपर फूड कहा गया है, जिसमें यह आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ ही, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है चुकंदर?

चुकंदर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सेहत के साथ स्किन और बालों की कई समस्याएं दूर कर सकता है। चुकंदर में कैरोटीनॉयड मौजूद होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में बहुत लाभकारी है। इससे बालों के रोम और स्कैल्प तक पोषण आसानी से पहुंच पाता है। इस तरह बालों के रोम को अंदर से पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ में बी तेजी देखने को मिलती है।

1. चुकंदर हेयर मास्क से बढ़ेंगे बाल, जानिए पहला नुस्खा

एक बाउल में बालों की लंबाई के अनुसार चुकंदर का जूस लें।
फिर इसमें 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
अब इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस भी डालें।
फिर अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई में लगाएं।
इसके बाद आपको अच्छी तरह से स्कैल्प की मालिश करना है।
फिर कम से कम 1 घंटे के लिए बालों में छोड़ दें।
इसके बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से हेयर वॉश कर लें।

विज्ञापन

फायदा– अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो ये नुस्खा आपकी मदद करेगा। चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और उन्हें जड़ से मजबूत करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

2. चुकंदर और नीम से बढ़ाएं बाल, जानिए दूसरा नुस्खा

सबसे पहले 10-12 नीम की पत्तियों को पानी में उबालें।
फिर पानी में इसमें 8-10 नीम के तेल की बूंदें डालनी हैं।
अब इसमें 2 चुकंदर का गूदा डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर इस पानी का प्रयोग सिर धोने के लिए करें।
10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें।

फायदा– चुकंदर और नीम बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इन दोनों का मिश्रण डैंड्रफ का सफाया करता है, जो बालों के झड़ने, खुजली और बालों के कमजोर होने का प्रमुख कारण है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ