Skin Care TIPS: चेहे पर दाग, मुंहासे और डेड स्किन आपका निखार छीन लेती है। ऐसे में टमाटर आपकी मदद कर सकता है। टमाटर सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खास बात ये है कि टमाटर में मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग की समस्या में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से बच सकते हैं। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
टमाटर कई पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए, विटामिन-के, आयरन, फॉस्फोरस और अन्य विटामिन्स स्किन का खास ख्याल रखते हैं। इसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी जम जाती है, जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में टमाटर चेहरे को क्लीन कर सकता है। इस खबर में नीचे जानिए चेहरे पर टमाटर लगाने का तरीका।
1. टमाटर हटाएगा चेहरे की टैनिंग
- सबसे पहले एक टमाटर के रस को कटोरी में निकालकर रख लीजि।
- फिर इसमें 2 चुटकी हल्दी और आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- अब इस फेस मास्क को चेहरे पर सूखने तक लगाकर रखिए।
- जब फेस मास्क पूरी तरह सूख जाए तो अपने चेहरे को धो लीजिए।
- हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से स्किन पर असर दिखने लगेगा।
- ये पैक धूप से हुई टैनिंग (Tanning) को दूर करके ग्लोइंग स्किन देता है।
2. चेहरे की डेड सेल्स हटाएगा टमाटर
- सबसे पहले टमाटर के रस में चीनी मिला लें।
- इसे उंगलियों में लें और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आप चीनी को टमाटर के रस में पिघलने दें।
- इसके जरूरत से ज्यादा मोटे दाने चेहरे पर ना लगाएं।
- 2 से 3 मिनट चेहरे पर मलने के बाद पानी से चेहरा धो लें।
- ऐसा करने से स्किन एक्सफोलिएट होती है।
- यह नेचुरल स्क्रब चेहरे की गंदगी साफ करता है।
चेहरे पर ग्लो लाता है टमाटर
चेहरे पर टमाटर रगड़ने से टमाटर में मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग की समस्या दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचा जा सकता है। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। साथ ही आपको एक ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खो को आप रात में सोने से पहले यूज कर सकते हैं।
और पढ़िए –Rice Flour For Skin: चावल के आटे से निखरेगा चेहरा, इन टिप्स को करें फॉलो
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
9 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
11 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
14 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
14 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines