Rice Flour For Skin: अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी स्किन को निखारने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लगाती हैं। लेकिन ज्यादा केमिकल होने की वजह से इससे आपकी त्वचा को कई नुकसान होता हैं। इसलिए आपको अपनी स्किन के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए।

नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को निखारने के लिए आपको चावल से बने फेस पैक लगाना चाहिए, जिससे आपकी स्किन एकदम ग्लो करेगी और त्वचा से संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी। तो चलिए जान लेते हैं, कि कैसे बनाते हैं चावल का फेस पैक।

विज्ञापन

ऐसे बनाए फेस पैक

– चावल का आटा लें और गुलाब जल

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में एक-दो चम्मच चावल का आटा लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

विज्ञापन

– चावल का आटा और अंडे की सफेदी

चावल के फेस पैक से आप अपनी स्किन को भी निखार सकते है। इसके लिए आप एक कटोरी में चावल के आटे और अंडे की सफेदी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अच्छे से फेट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे 15 मिनट तक लगाए और फिर धो लें।

विज्ञापन

मिलेंगे ये फायदे

– डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा

अगर आप चावल से बने फेस पैक को लगाते है, तो यह आपको डार्क सर्कल से राहत दिलाता है। इसे आप स्क्रब की तरह लगा सकते है और यह आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

विज्ञापन

– मुंहासों से राहत

विज्ञापन

चावल का फेस पैक लगाने से आपके फेस का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है, जिससे आपको मुंहासों से राहत मिलती है।

– सनबर्न से मिलेगी राहत

विज्ञापन

चावल के आटे में मौजूद गुण स्किन को साफ करते हैं और इससे बना फेस पैक आपको स्किन बर्न से राहत दिलाता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ