Skin Care Tips: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए आजमाएं ये 3 नेचुरल टिप्स

Skin Care Tips: स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए आप घर पर ही कुछ उपायों को अपनाकर स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

Skin Care Tips: हर कोई अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि कुछ महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके ही स्किन को हेल्दी रख सकते हैं पर ऐसा नहीं है। आप घर पर ही कुछ नुस्खे को अपनाकर अपनी स्किन को सर्दियों में हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान रुटीन को फॉलो करना होगा। इससे आप अपनी स्किन को फ्रेश और चमकदार बना सकते हैं और साथ ही स्किन को कई समस्याओं से भी दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन उपायों को अपना सकते हैं?

विज्ञापन

ठंडे पानी से नहाएं

ठंडे पानी से नहाने से आपकी स्किन में ब्लड फ्लो सही होता है। ब्लड में बहुत सारे न्यूट्रिशन होते हैं और इसमें मौजूद ऑक्सीजन आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो लेकर आता है। इससे आपके मुंहासे, एक्ने कम हो सकते हैं, एजेंट से जुड़ी समस्या दूर रहती है और फाइन लाइन कम होते हैं।

विज्ञापन

हाइड्रेट रहें

स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए हर रोज 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। ये बाहरी नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखने और नमी बनाए रखने के लिए नहाने के बाद हेल्दी मॉइस्चराइजर या बॉडी पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

हेल्दी फूड लें

आपकी डाइट स्किन को हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकती है। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फूड जैसे फल, सब्जियां, मेवे और फैट वाली मछली खाने से आपकी त्वचा हेल्दी रहती है। त्वचा की बनावट और चमक में काफी सुधार हो सकता है। इसके अलावा स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ