हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए ट्राई करें ये 3 स्किन केयर रुटीन, त्वचा रहेगी नेचुरली हेल्दी

Skin Care Tips: स्किन को हमेशा ही खास देखभाल की जरूरत होती है। कई बार जब आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कारण स्किन बेजान और रूखी नजर आने लगती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नेचुरल तरीका सबसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
स्किन केयर रुटीन फोटो सोर्स Freepik

Skin Care Tips: मौसम चाहे कोई भी हो, स्किन को हर मौसम में खास देखभाल की जरूरत होती है। हर कोई चाहता है कि स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहे। कई बार जब आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कारण स्किन बेजान और रूखी नजर आने लगती है। कई बार रात के समय त्वचा की देखभाल न करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाने और गर्मियों में कई तरह की समस्याओं को दूर रखने के लिए आप नेचुरल तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूरत की डर्मीफ्लाक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की डॉ. अचल पंत बताती हैं कि दिन और रात दोनों ही समय स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप कुछ खास तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइड्रेशन

ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हाइड्रेशन। इसके लिए आप एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं। अगर आपको सादा पानी बोर करता है, तो इसमें नींबू या खीरे के कुछ टुकड़े मिला लें। हाइड्रेशन से त्वचा कोमल और चमकदार बनती है, और मेकअप भी बेहतर तरीके से लगता है।

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय

विज्ञापन

फेस मास्क

ऐसा मास्क चुनें जो आपकी त्वचा की समस्या को ध्यान में रखते हुए नमी, चमक, जमाव और त्वचा की जरूरतों को पूरा करे। क्ले मास्क, शीट मास्क या फिर घर पर बना शहद भी त्वचा की समस्या को दूर कर सकता है। हालांकि, फेस मास्क का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसे हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल करें।

डाइट का रखें ध्यान

चमकती त्वचा के लिए डाइट में बादाम, पालक, जामुन और एवोकाडो जैसे त्वचा को हेल्दी रखने वाले फूड का सेवन करें। ओमेगा-3, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से बाहर तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, जंक फूड और चीनी का सेवन सीमित करें, खासकर तब जब आपकी स्किन पर पहले से ही कई तरह की समस्या हो।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola