News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Skin Care Tips: स्किन की खास देखभाल करने के बाद भी जब आप कई बार सुबह उठते हैं तो स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है रात के समय त्वचा की देखभाल को अनदेखा करना। दिन की तरह रात को भी स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। नींद के दौरान त्वचा फिर से जीवंत और रेजेनेरेट होती है, इसलिए इस प्रक्रिया के अनुसार स्किन को देखभाल की जरूरत होती है। रात के समय त्वचा की देखभाल न करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले इन आदतों को अपना सकते हैं…
सूरत की डर्मीफ्लाक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की डॉ. अचल पंत बताती हैं कि दिन की तरह रात को भी स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप मेकअप लगाते हैं तो सबसे पहले उसे साफ करें। इसके बाद जेल-बेस्ट फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप अपने चेहरे पर रेटिनॉल क्रीम लगा सकते हैं। इसे लगाने के कई सारे फायदे होते हैं। ये आपके एक्ने को कम करता है और एंटी-एजिंग बेनिफिट्स भी होते हैं।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
सोने से पहले स्किन की गहराई से सफाई करना बहुत जरूरी होता है। इससे गंदगी, बैक्टीरिया और मुंहासे दूर रहते हैं। इसके लिए आप फेस पर क्लींजर मसाज करें। फिर ताजा ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है और मुंहासों से छुटकारा मिलता है।
त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए तकिये के कवर का साफ होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए तकिये के कवर को हर तीसरे दिन धोएं। पुराने, गंदे तकिये कवर पर सोने से समय के साथ मुंहासे, पोर्स बंद और झुर्रियां हो सकती हैं। तकिये कवर के साफ होने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। खासकर तब जब आप इसे हर रोज अपनी रूप से इसे रुटीन में शामिल करते हैं।
कम नींद लेने से चेहरा थका-थका और बेजान दिखने लगता है। रोज़ 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से त्वचा रिपेयर होती है और निखरने लगती है। अच्छी नींद से डार्क सर्कल्स और झुर्रियां भी कम होती हैं। वहीं, सुस्त लाइफस्टाइल सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी नुकसानदायक होती है।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।