Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिस वजह से एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्या हो सकती है।त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए आप कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी त्वचा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं और इसके लिए मलाई एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमे मौजूद फैटी एसिड, विटामिन और खनिज स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। मलाई को आप सर्दियों के स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। फेस पैक के रूप में इसे लगाने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी। आइए जानते हैं कि आप किस-किस तरह के मलाई फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं
मलाई और हल्दी
मलाई और हल्दी एक बेहतरीन हेल्दी फेस पैक है। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। यह सर्दियों में रूखी त्वचा को आराम पहुंचाता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
मलाई और बेसन
मलाई और बेसन से सर्दियों के लिए हाइड्रेटिंग फेस पैक बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 बड़ा चम्मच बेसन और 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे सर्दियों में रूखी त्वचा में नमी आएगी और स्किन मुलायम होगा और चमकदार नजर आएगी। साथ ही पपड़ी और जलन से भी छुटकारा मिलेगा।
मलाई और एलोवेरा
मलाई और एलोवेरा से बना फेस पैक सर्दियों में स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। 2 चम्मच मलाई, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं इसे कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और यह पैक त्वचा को गहराई से नमी देता, हाइड्रेट रखता है और सूजन को कम करता है।
ये भी पढ़ें- 7 दिनों का डाइट प्लान करेगा 10 किलो तक वजन कम, जानें 8 हफ्ते तक क्या खाएं या क्या नहीं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines