Health Tips: सर्दियों में ठंड लगना भी इन 3 कमियों के संकेत, क्या कहते हैं चिकित्सक?

Health Tips: अगर आपको भी सर्दियों में ज्यादा ठंड लगती है, तो सावधान हो जाइए। ये शरीर में किसी कमी के वजह से हो सकते हैं और आपके लिए जानना जरूरी है कि आपके शरीर में किस चीज की कमी हो सकती है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: हर किसी का शरीर ठंडे तापमान पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। जबकि कुछ लोगों में नेचुरल सहनशीलता होती है। वहीं, कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है, जो अपने शरीर के तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग लगातार ठंड महसूस करते हैं, चाहे वे जो भी कपड़े पहनें या कमरे का तापमान कैसा भी हो। सर्दियों के महीनों में यह संवेदनशीलता और भी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। वे खुद को लगातार गर्म रखने की कोशिश करते हैं। आरामदायक महसूस करने के लिए हीटिंग का सहारा लेते हैं, ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहनते है, लेकिन ये सब कुछ देर के लिए ही आपके शरीर को गर्म रखता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन बी12 की कमी हमेशा ठंड लगने का एक और संभावित कारण हो सकता है। ये जरूरी पोषक तत्व एनर्जी बनाए रखने और कोशिकाओं को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। जब शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होता है, तो ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। विटामिन बी12  की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

नींद की कमी

जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है, तो तापमान को कंट्रोल करने की इसकी क्षमता कम होती है। इसलिए नींद की कमी से ठंड लगने का अहसास हो सकता है। इसके अलावा मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है,  ब्लड फ्लो कम हो सकता है और तनाव हार्मोन बढ़ सकते हैं, ये सभी ज्यादा ठंड लगने के कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

कम वजन

कम वजन के कारण लोगों को ठंड लगने की संभावना अधिक होती है। कम बॉडी मास्स के कारण, इन्सुलेशन और शरीर का तापमान कम हो सकता है। इससे आपको को हर समय ठंड लग सकती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी कम कर सकता है, जिससे गर्माहट की कमी हो जाती है और ठंड ज्यादा लगती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ