तनाव के कारण हमारे शरीर में एक नहीं, कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इस वजह से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। तनाव सूजन, मुंहासे और कई त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा, तनाव हमें हमारी वास्तविक उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखाता है और यह एक प्रमुख कारक है, जो त्वचा की समस्या को ट्रिगर और खराब कर सकता है। ये बीमारी किसी व्यक्ति के सामान्य स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कि कॉस्मेटिक बाय की कॉस्मेटिक फिजिशियन डॉ. सिमरत संधू इसके इलाज के बारे में क्या-क्या बताती हैं?
तनाव को कम करें
इंड फुलनेस और ध्यान- डॉक्टर बताती हैं कि ध्यान, हल्के योग, एक्सरसाइज और यहां तक कि गहरी सांस लेने जैसी चीजें भी स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।
हर रोज एक्सरसाइज करें- तनाव को दूर करने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप हर रोज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे त्वचा के तनाव वाले हार्मोन कम होते हैं। साथ ही स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
अच्छी नींद लें- नींद की कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है। इसके लिए आपको हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, सोने से पहले स्क्रीन से दूरी रखें, क्योंकि इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।
कैफीन और चीनी कम करें- ज्यादा चाय, कॉफी या मीठा खाने से घबराहट और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसके कारण आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। इसकी जगह पर आप नारियल पानी या हर्बल टी को डाइट में शामिल करें, इससे आपका पेट भी ठंडा रहता है और मूड भी फ्रेश बना रहता है।
डिजिटल डिटॉक्स- तनाव से दूर रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि कुछ समय के लिए खुद को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रखें। लगातार स्क्रीन देखने से भी दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
स्किनकेयर रुटीन में बदलाव
1. सूजन वाले जगहों पर से माइड्स, एलोवेरा और नियासिनमाइड जैसी चीजें लगाएं।
2. तनावग्रस्त त्वचा को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और केमिकल वाले प्रोडक्ट से दूर रहें।
हेल्दी डाइट
1. तनाव के कारण होने वाली सूजन से लड़ने के लिए सब्जियों, फलों और हरी चाय जैसे एंटी-ऑक्सिडाइजिंग डाइट का सेवन करें।
2. भरपूर मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
संबंधित खबरें
घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 hr agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
2 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
21 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines