स्किन के लिए सही फेस वॉश चुनना बहुत जरूरी होता है, खासकर तब जब मौसम में बदलाव हो रहा हो। हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती है, क्योंकि स्किन के भी अलग-अलग टाइप होते हैं। हर किसी को नेचुरल रूप से परफेक्ट और बैलेंस स्किन नहीं मिलती है। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। हर स्किनकेयर रुटीन में सबसे ज्यादा जरूरी होती है क्लींजिंग, जो स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है और लंबे समय तक हेल्दी बनाकर रखता है। वहीं कई बार हमारे लिए स्किन टाइप के अनुसार वॉश चुनना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे में आप अलग-अलग स्किन के लिए फेस वॉश चुनाव कैसे कर सकते हैं?
ऑयली स्किन
ऑयली स्किन के लिए आप सैलिसिलिक एसिड और AHA-BHA अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को एक्सफोलिएट करने और गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। ये स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना हेल्दी बनाए रखते हैं। इसके लिए आप ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करें जो मुंहासे को कम कर सके और आपकी स्किन को लंबे समय तक साफ और ऑयल को कंट्रोल कर सके।
ये भी पढें- डार्क स्पॉट्स के लिए ट्राई करें 5 DIY उबटन, गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन
रूखी त्वचा
रूखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर और फैटी एसिड से युक्त सॉफ्ट फेस वॉश की जरूरत होती है। हाइलूरोनिक एसिड और पॉली ग्लूटामिक एसिड से भरपूर फॉर्मूला चुनें जो रूखी त्वचा पर नमी को बनाए रखने में मदद करे। ऐसे फेस वॉश के इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेटेड और हेल्दी बनी रहेगी।
नॉर्मल स्किन
नॉर्मल स्किन आमतौर पर बैलेंस रहती है। ऐसे में अगर आप किसी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि बैलेंस स्किन सेंसिटिव हो सकती है। अगर कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय जलन पैदा करता है, तो तुरंत लगाना छोड़ दें।
सेंसिटिव स्किन
सेंसिटिव स्किन के लिए जरूरी है कि आप एक सॉफ्ट क्लींजर का चुनाव करें या फिर फेस वॉश बहुत जरूरी है। साथ ही ये भी ध्यान रहे कि बिना खुशबू वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर जलन और रेडनेस का खतरा कम रहता है और सेंसिटिव स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
ये भी पढें- Skin Care Tips: घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल DIY बॉडी स्क्रब, डेड स्किन से मिलेगा छुटकारा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
9 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
11 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
12 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
15 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
15 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
16 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
18 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines