डार्क स्पॉट्स के लिए ट्राई करें 5 DIY उबटन, गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन

गर्मी के मौसम में अगर आप अपनी स्किन की खास देखभाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घर पर नेचुरल तरीके से बने DIY उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इसे आप घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं।

Skin Care Tips

संतरे के छिलके का उबटन

संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होते हैं और स्किन के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। इसका उबटन बनाने के लिए सूखे संतरे के छिलके को पीस लें, इसके बाद इसमें शहद और दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें, इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार दिखाई देगी।

टमाटर के रस का उबटन

टमाटर के रस में लाइकोपीन और नेचुरल एसिड होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करते हैं। इस उबटन को बनाने के लिए टमाटर के रस में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

बादाम का उबटन

बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही काले धब्बों को कम करने के लिए दूध मिला सकते हैं। विटामिन ई धीरे-धीरे काले धब्बों को हल्का करते हैं और त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि दूध हल्के ब्लीचिंग की तरह काम करता है। इस उबटन को बनाने के लिए बादाम के पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।

हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्राइटनिंग गुण और बेसन में मौजूद एक्सफोलिएटिंग पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

बेसन और दूध का उबटन

बेसन स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसका उबटन बनाने के लिए दो चम्मच बेसन को 1 से 2 चम्मच दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। दूध एक्सफोलिएट करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और स्किन को फ्रेश फील कराता है। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और 10 मिनट तक रखने के बाद धो लें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ