Skin Care Tips: तुलसी का फेस मास्क लगाने के होते हैं ये 3 फायदे! जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: तुलसी को आप दवा के रूप में ही नहीं बल्कि स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन लंबें समय तक यंग नजर आएगी। इसके लिए आप घर पर ही तुलसी का फेस मास्क तैयार कर सकते हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

Skin Care Tips: तुलसी के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये कई बीमारियों को दूर रखने के साथ-साथ फेस को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप घर पर ही तुलसी का फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। इस फेस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार जरूर करें। तुलसी एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने और स्किन के रूखेपन को दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

त्वचा की नमी बढ़ाता है

विज्ञापन

तुलसी के फेस पैक में विटामिन सी और मॉइस्चराइजिंग गुन होते हैं, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और इससे आपकी स्किन में नमी बनी रहती है।

विज्ञापन

एंटी-एजिंग फेस पैक

तुलसी के एंटी-इंफ्लेमेटरी एक्जिमा, रोसैसिया और अन्य स्किन की सूजन से जुड़ी समस्याओं के इलाज में मदद करता है और आपकी त्वचा को यंग और हेल्दी बनाए रखता है।

विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तुलसी काले धब्बे कम करने और त्वचा के रंग को साफ करने मदद करती है। इससे आपकी त्वचा चमकदार और साफ और समान रंगत वाली बनी रहती है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं तुलसी का फेस पैक

सबसे पहले 20 से 30 तुलसी के पत्ते लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालें और साथ ही इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। अब इन तीनों चीजों को पीस लें। इस पेस्ट में जौ का आटा मिला लें और आपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ