खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

Night Skin Care, blemish free skin remedies, apply coconut oil for glowing skin, aloevera gives glowing skin, natural remedies for clear skin

Skin Care Tips

Skin Care Tips: आजकल की व्यस्त जीवनशैली और गलत खान-पान का असर न सिर्फ सेहत पर बल्कि त्वचा पर भी पड़ता है। ऐसे में खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आएगा।

विज्ञापन

खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के घरेलू उपाय

हल्दी और दूध- एक बाउल में 2-3 चम्मच दूध लें और इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें फिर अच्छी तरह सूखने के बाद धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा और यह टैनिंग की समस्या को दूर करने में भी मददगार है।

विज्ञापन

एलोवेरा जेल और खीरे का जूस- अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहती है जिसके कारण चेहरा बेजान दिखता है तो इस समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा रोजाना करने से रूखेपन की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

गुलाबजल- रोजाना सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी।

नारियल तेल- नारियल का तेल त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का काम करता है। खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद एक कपड़े को पानी से गीला करके चेहरे पर थपथपाएं। सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको अपने चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आने लगेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ