आज के समय में स्किन केयर के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जैसे कि सीरम, टोनर, क्रीम और बॉडी मास्क बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। वहीं लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट और DIY हैक्स आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक है 3 मिनट की ड्राई ब्रशिंग हैक, जिसकी शुरुआत यूरोप से हुई थी। इससे स्किन नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। इस हैक को पारंपरिक चीनी इलाज और आयुर्वेदिक परंपरा दोनों में इस्तेमाल किया जाता है। आइए यहां जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
क्या है ड्राई बॉडी ब्रशिंग?
प्राचीन यूनानियों से लेकर मूल अमेरिकियों तक दुनिया भर में कई अलग-अलग जगहों पर डेड स्किन को हटाने के लिए ड्राई बॉडी ब्रशिंग का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आमतौर पर सुबह के समय इस्तेमाल किया जाने वाला हैक है, जो थकान को दूर करता है और शरीर को तरोताजा बनाता है।
ये भी पढें- मक्खन की तरह चर्बी गला देंगी ये 5 हर्बल टी, डेली रुटीन में करें शामिल
ड्राई बॉडी ब्रशिंग के फायदे
इस हैक में सिर्फ 3 मिनट के लिए किया जाता है, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। यह एक बेहतरीन हैक है जो त्वचा के एक्सफोलिएट, डिटॉक्सीफाई और ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह प्रक्रिया सेल्युलाईट की उपस्थिति को भी कम करती है। इसके साथ ही यह हैक शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे करें ड्राई बॉडी ब्रशिंग
1. इसे पैरों से शुरू करें और ऊपर की ओर ब्रश करें।
2. पेट पर गोल-गोल घुमाते हुए ब्रश करें।
3. हाथों को नीचे से ऊपर की ओर ब्रश करें।
4. पीठ को ऊपर-नीचे ब्रश करें।
5. ब्रशिंग के बाद गुनगुने पानी से नहा लें।
6. नहाने के बाद मॉइस्चराइजर या नारियल तेल जरूर लगाएं।
7. इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव है, उन्हें इस हैक से बचना चाहिए, क्योंकि ड्राई ब्रशिंग उनकी त्वचा की ऊपरी परत के लिए बहुत सख्त हो सकती है, जिससे रेडनेस और चकत्ते हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को एक्जिमा या सोरायसिस की समस्या है, तो उसे भी इससे बचना चाहिए। साथ ही, चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत सॉफ्ट होती है।
ये भी पढें- ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको फिट, जानें क्या कहते हैं फिटनेस एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
9 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
11 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
12 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
15 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
15 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
16 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
18 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines