मक्खन की तरह चर्बी गला देंगी ये 5 हर्बल टी, डेली रुटीन में करें शामिल 

International Tea Day: चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है और दुनिया भर में चाय को अलग-अलग तरीकों से इसका सेवन किया जाता है। चाय अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही यह थकान और तनाव को कम करती है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए आप कौन-कौन सी हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

Herbal Tea Benefits

Herbal Tea Benefits

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन टी

शरीर में फैट को कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं, जिससे आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, हार्ट हेल्दी रहता है और स्किन ग्लोइंग बनी रहती है।

नींबू और अदरक की चाय

नींबू और अदरक दोनों ही डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होते हैं। नींबू और अदरक की चाय शरीर की गंदगी को बाहर निकालती और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाती है। इसके साथ ही यह चाय पेट की चर्बी को कम करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

हल्दी वाली चाय

हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी चाय के सेवन से शरीर को डिटॉक्स रखा जा सकता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आपका वजन तेजी से कम होता है। साथ ही, यह फेफड़ों को एक्टिव बनाने के साथ-साथ जमी गंदगी को भी साफ करने में कारगर साबित हो सकती है।

पुदीने की चाय

पुदीने की ठंडक न केवल स्वाद के लिए अच्छी होती है, बल्कि पेट की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने की चाय पाचन को बेहतर बनाती है और अपच या गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। इसके साथ ही, यह शरीर को हल्का और फ्रेश रखती है।

विज्ञापन

गुड़हल की चाय

गुड़हल की चाय का नाम शायद ही आपने सुना होगा। फूलों से बनी ये चाय भारत में नई है, लेकिन इसके फायदे कई सारे होते हैं। गुड़हल की चाय शरीर में फैट जमा नहीं होने देती है और डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ाती है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ