News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Glowing Skin Home Remedy: आज के समय में कई लोग हैं जो अपनी स्किन को बेदाग (Clear Skin) और सुंदर (Beautiful Skin) बनाना चाहते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग अपनी त्वचा पर काफी पैसे खर्च कर देते हैं ताकि उनकी स्किन क्लियर, स्मूद और ग्लोइंग लगे (Glowing Skin) . वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों को अपनाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि दूध (Milk) में किस एक चीज को मिलाकर आप अपनी स्किन को घर पर ही नेचुरल तरीके (Natural Remedy) से ग्लोइंग बना सकते हैं.
अगर आप सुंदर त्वचा और निखार पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2 चम्मच कच्चे दूध और 1 चुटकी हल्दी की जरूरत होगी. इस मिश्रण को स्किन पर लगाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में दूध लें. इसके बाद उसमें हल्दी (Turmeric) मिक्स करें. अब इस मिश्रण को कॉटन बॉल (Cotton Ball) की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं.
इसके बाद 15–20 मिनट तक इसे सूखने दें. जैसे ही यह सूख जाए, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से थपथपाकर सुखा लें. स्किन को थपथपाने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बढ़ता है और इससे त्वचा पर निखार भी आता है.
ये भी पढ़ें- Navratri Special: नवरात्रि में चाहते हैं सुंदर ग्लोइंग स्किन, घर पर ही ट्राई करें ये फेशियल
आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार अपना सकते हैं. अगर आप लगातार कुछ हफ्तों तक इसका उपयोग करेंगे तो आपकी त्वचा साफ, स्मूद (Smooth Skin) और चमकदार हो जाएगी. हालांकि, अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव (Sensitive Skin) है तो पहले पैच टेस्ट जरूर (Patch Test) करें.
ये भी पढ़ें- 2 हफ्ते में पाना चाहते हैं त्वचा पर Natural Glow? ट्राई करें एक्सपर्ट का बताया ये Ayurvedic एक नुस्खा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।