Vermilion Plant Growing Tips: आजकल मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट की जाने लगी है. सिंदूर जैसी शुभ चीजों में भी मिलावट की जाने लगी है. इसे केमिकल्स से बनाया जाने लगा है, जिससे स्किन एलर्जी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. कुछ लोगों को रोजाना लगाने पर स्कैल्प में भी परेशानी होने लगती है. हालांकि, सिंदूर ना लगाना हल नहीं है, क्योंकि यह सुहागिन होने की एक निशानी है. ऐसे में ऐसे में अगर आप पूरी तरह प्राकृतिक चीज तलाश में रहे हैं तो घर की बालकनी में असली सिंदूर का पौधा लगाएं. यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, जो ना सिर्फ आपको केमिकल-फ्री सिंदूर देगा, बल्कि आपके घर की सुंदरता भी बढ़ जाएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप घर पर सिंदूर का पौधा लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश? यहां जानिए गर्मियों में फ्रूट स्टोरेज के सही तरीके
क्या होता है सिंदूर का पौधा?
असली सिंदूर जिस पौधे से जुड़ा माना जाता है. इसे Bixa orellana या लिपस्टिक ट्री के नाम से भी जाना जाता है. इसके बीजों से लाल-नारंगी रंग निकलता है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय में प्राकृतिक रंग और सिंदूर के रूप में किया जाता था.
बालकनी में कैसे लगाएं सिंदूर का पौधा?
सामग्री
- सिंदूर के बीज- 10
- मिट्टी- गमले के हिसाब से
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- गमला- मध्यम आकार का
विधि
- सबसे पहले मार्केट से सभी सामान खरीदकर लाएं और गमला तैयार करें.
- धूप वाली जगह पर गमला रखें और मिट्टी में खाद मिलाकर गमले में डाल दें.
- मिट्टी के बीच में बीज लगाएं और हल्का-हल्का पानी दें, ज्यादा पानी से जड़ें खराब हो सकती हैं.
- बस कुछ दिनों तक पानी दें और इंतजार करें.
कैसे बनाएं सिंदूर?
जब गमले में फल आने लग जाएं तो इन्हें तोड़कर सुखा लें. सुखाने के लिए धूप का इस्तेमाल करें, क्योंकि सूखने के बाद इसके बीज अंदर से लाल होते हैं. इसे पीसकर पाउडर बनाएं और एक डिब्बी में भरकर इस्तेमाल करें.
कैसे रखें पौधे का ध्यान?
- इस पौधे को ठंडी जगह रखने से बचें, क्योंकि यह गर्म जगह पर ही बढ़ता है.
- अगर पौधे पर कीड़े लग जाएं तो नीम के पत्तों का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे फायदा होगा.
- पौधे की वक्त पर छंटाई करें, ताकि बेकार पत्तों को फेंका जा सके.
इसे भी पढ़ें- रात की बची रोटी से बनाएं कुरकुरा चीला, आसान रेसिपी जो स्वाद भी बढ़ाए और वेस्ट से भी बचाए
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines