Mehndi Design for Sawan: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, पूजा-पाठ और त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान महिलाएं नए कपड़ों के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन सोमवार और रक्षाबंधन जैसे खास अवसरों पर वैसे ही मेहंदी लगाई जाती है. हालांकि, हिंदू परंपरा में सावन के महीने में मेहंदी को शुभता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि इस महीने मेहंदी लगाने से त्योहारों की रौनक बढ़ती है और हाथों की सुंदरता भी निखरकर सामने आती है. यही वजह है कि सावन में मेहंदी का खास महत्व माना जाता है. अगर आप भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो यहां से लेटेस्ट डिजाइन के आइडियाज ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बाल बता सकते हैं आपकी हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड! एक्सपर्ट से जानिए शरीर में क्या चल रहा है
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हल्की और स्टाइलिश मेहंदी पसंद है तो अरेबिक डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें बेल, फूल और पत्तियों के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो कम समय में तैयार हो जाते हैं और बेहद खूबसूरत लगते हैं. इस दौरान, आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं.
ट्रेडिशनल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
सावन और तीज जैसे त्योहारों पर फुल हैंड मेहंदी का अलग ही होता है. इसमें मोर, कमल, जाली और पारंपरिक पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को रॉयल लुक देते हैं. आप फुल हैंड मेहंदी को अपने हिसाब से लगवाएं या हाफ हैंड पर ट्रेडिशनल बेल लगवा सकते हैं. आप अपने कपड़ों के हिसाब से भी मेहंदी सेलेक्ट कर सकते हैं.
मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल मंडला डिजाइन काफी ट्रेंड में है. हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर सुंदर पैटर्न तैयार किए जाते हैं. यह सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. बेल या हैवी डिजाइन को अपने कपड़ों के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं और अपनी ड्रेस के हिसाब से मेहंदी लगाएं.
बेल डिजाइन
कम समय में तैयार होने वाली बेल मेहंदी कॉलेज जाने वाली लड़कियों और ऑफिस वर्किंग महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यह सिंपल होने के बावजूद हाथों को खूबसूरत लुक देती है. बेल के डिजाइन को पीछे या आगे सिंपल तरीके से लगा सकते हैं. इसके बाद अपने हिसाब से डिजाइन को सेलेक्ट करें.
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरे हुए डिजाइन पसंद नहीं हैं तो मिनिमल मेहंदी ट्राई करें. इसमें छोटी-छोटी बेल, फूल और ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं, जो मॉडर्न लुक देते हैं. मिनिमल डिजाइन को अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकते हैं. फूल पत्ती के साथ बेल को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Old Kurti Reuse: कुशन से लेकर बैग तक, पुरानी कुर्ती को फेंकने की बजाय दें स्टाइलिश नया लुक
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines