Old Kurti Reuse: कुशन से लेकर बैग तक, पुरानी कुर्ती को फेंकने की बजाय दें स्टाइलिश नया लुक

Old Kurti Reuse: पुरानी कुर्ती को फेंकने की बजाय इसका इस्तेमाल घर का सामान बनाने के लिए करें. आप स्टाइलिश और रंग-बिरंगी चीजें बनाकर पुरानी कुर्ती को अलमारी से धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं.  

Old Kurti Reuse

पुरानी कुर्ती का कैसे इस्तेमाल करें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Kurti Ka Istemal Kaise Kare: महिलाओं की अलमारी में कुछ मिले या न मिले, लेकिन कुर्तियों का ढेर जरूर मिल जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कुछ समय में नया फैशन और ट्रेंड आ जाता है, जिससे पुरानी कुर्तियां अलमारी के किसी कोने में पड़ी रह जाती हैं. अगर आप भी अपनी पुरानी कुर्तियों को बेकार समझकर फेंकने की सोच रही हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से इन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है. आप इससे काफी कुछ बना सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ आसान चीजें बताएंगे. इन्हें आप घर को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस लेख में पुरानी कुर्ती को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान और शानदार तरीके जानते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Sawan Special: गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट कंसार, मिनटों में तैयार होगी पारंपरिक मिठाई

विज्ञापन

पुरानी कुर्ती का कैसे इस्तेमाल करें? | Old Kurti Reuse Ideas

कुशन कवर करें तैयार

अगर आपकी कुर्ती का फैब्रिक और प्रिंट अच्छा है तो उससे खूबसूरत कुशन कवर तैयार किया जा सकता है. बस कुर्ती के सामने या पीछे वाले हिस्से को सही आकार में काटकर सिलाई करें और उसमें चेन या बटन लगा दें. ऊपर से कुछ डेकोरेट करना है तो करिए ताकि खूबसूरती बढ़ाई जा सके.

टोट बैग तैयार करें

पुरानी कॉटन या हैंडलूम कुर्ती से एक स्टाइलिश टोट बैग बनाया जा सकता है. इसके लिए नीचे का हिस्सा आपस में मिला दें और दोनों तरफ हैंडल लगा दें. बस आपका इको-फ्रेंडली बैग तैयार है, जिसे शॉपिंग, ऑफिस या रोज के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

एप्रन के तौर पर करें इस्तेमाल

अगर आपको कुकिंग या पेंटिंग का शौक है तो पुरानी कुर्ती से एप्रन भी बनाया जा सकता है. आप डोरी कुर्ती के आस्तीन से बना सकते हैं. डिजाइन अपने हिसाब से डिसाइड करें और कुर्ती के प्रिंट्स अच्छे सेलेक्ट करें. 

विज्ञापन

पोटली या पाउच तैयार करें

कुर्ती के बचे हुए कपड़े से छोटे-छोटे पाउच या पोटली बैग बनाए जा सकते हैं. इनमें ज्वेलरी, मेकअप, चार्जर, ईयरफोन या छोटी-छोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. हालांकि, आपको पोटली या पाउच के लिए प्लेन यानी सिंपल कुर्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

कवर बनाएं 

आप लैपटॉप या किताबों का फैब्रिक कवर भी बना सकते हैं. हर किसी किताब का नहीं, कोई खास किताब को डिजाइन किया जा सकता है. ऐसा करने से आपको सामान को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा और लंबे वक्त तक किताब खराब भी नहीं होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ