Homemade Soap Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना नहाने के लिए केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये साबुन धीरे-धीरे त्वचा की नमी छीन लेते हैं और स्किन को रूखा व बेजान बना सकते हैं. अगर आप भी ऐसे साबुनों से परेशान हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि हर्बल साबुन घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. न केवल यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है, बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी है. आइए जानते हैं कि घर पर प्योर और नेचुरल हर्बल साबुन कैसे बनाया जा सकता है.
नेचुरल साबुन | Natural Soap
सामग्री
- पारदर्शी ग्लिसरीन साबुन बेस – 250 ग्राम
- एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
- गुलाब जल – 1 बड़ा चम्मच
- कोई भी एक एसेंशियल ऑयल (नीम / लैवेंडर / टी ट्री) – 3–4 बूंद
- साबुन मोल्ड
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
इस तरह बनाएं सिंपल हर्बल साबुन
घर पर आसानी से हर्बल साबुन बनाने के लिए आप ग्लिसरीन बेस को छोटे टुकड़ों में काटें. इसे डबल बॉयलर पर धीमी आंच में पिघलाएं. अब पिघले साबुन बेस में, एलोवेरा जेल, हल्दी, गुलाब जल इन सबको डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद आप 3–4 बूंद पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें. फिर से मिक्स करें. मिश्रण को साबुन मोल्ड में भर दें. हवा के बुलबुले हटाने के लिए हल्के से टैप करें और 3–4 घंटे के लिए छोड़ दें या रातभर कमरे के तापमान पर जमने दें. जमने के बाद मोल्ड से निकाल लें. बस इस आसान तरह से आपका नेचुरल और केमिकल-फ्री हर्बल साबुन तैयार हो जाएगा.
आप इस साबुन को महीने में एक बार जरूर बना सकते हैं. साथ ही अपनी त्वचा को नेचुरल तरह से निखार सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
5 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
13 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
17 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines