Homemade Soap Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना नहाने के लिए केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये साबुन धीरे-धीरे त्वचा की नमी छीन लेते हैं और स्किन को रूखा व बेजान बना सकते हैं. अगर आप भी ऐसे साबुनों से परेशान हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि हर्बल साबुन घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. न केवल यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है, बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी है. आइए जानते हैं कि घर पर प्योर और नेचुरल हर्बल साबुन कैसे बनाया जा सकता है.
इस तरह बनाएं सिंपल हर्बल साबुन
घर पर आसानी से हर्बल साबुन बनाने के लिए आप ग्लिसरीन बेस को छोटे टुकड़ों में काटें. इसे डबल बॉयलर पर धीमी आंच में पिघलाएं. अब पिघले साबुन बेस में, एलोवेरा जेल, हल्दी, गुलाब जल इन सबको डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद आप 3–4 बूंद पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें. फिर से मिक्स करें. मिश्रण को साबुन मोल्ड में भर दें. हवा के बुलबुले हटाने के लिए हल्के से टैप करें और 3–4 घंटे के लिए छोड़ दें या रातभर कमरे के तापमान पर जमने दें. जमने के बाद मोल्ड से निकाल लें. बस इस आसान तरह से आपका नेचुरल और केमिकल-फ्री हर्बल साबुन तैयार हो जाएगा.
आप इस साबुन को महीने में एक बार जरूर बना सकते हैं. साथ ही अपनी त्वचा को नेचुरल तरह से निखार सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.