Engagement Mehndi Designs: इंगेजमेंट रिंग को खूबसूरत लुक देंगे मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, हर ड्रेस के साथ लगेंगे एकदम ब्यूटीफुल

Simple Engagement Mehndi Designs: अगर आप फरवरी में इंगेजमेंट करने की सोच रहे हैं और मेहंदी के लिए लेटेस्ट डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए भी मददगार साबित हो सकता है. हम आपको रिंग के साथ अच्छे लगने वाले लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के आइडियाज साझा कर रहे हैं.  

 Simple Engagement Mehndi Designs 

इंगेजमेंट के लिए मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

विज्ञापन

Simple Mehndi Designs: इंगेजमेंट का दिन हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है. इस दिन का सभी कपल्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में अगर फरवरी के महीने में अपने पार्टनर को पूरी तरह अपना बनाने के बारे में सोच रहे हैं और इंगेजमेंट कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको इंगेजमेंट रिंग को खूबसूरत लुक देने के लिए लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से हाथों को खूबसूरत बनाया जा सकता है. आप ड्रेस के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. सिंपल रखेंगी तो बेस्ट रहेगा. आइए यहां पर कुछ डिजाइन हम आपके साथ साझा कर रहे हैं जिसमें से आप पसंद कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- आखिर कैसे बनता है सुहागिनों की मांग का सिंदूर? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

विज्ञापन

इंगेजमेंट के लिए मेहंदी डिजाइन | Simple Engagement Mehndi Designs 

रिंग फोकस मेहंदी डिजाइन- अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो रिंग पर फोकस करने वाली मेहंदी डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. इस तरह का डिजाइन अक्सर उंगलियों से शुरू किया जाता है और रिंग के आसपास मेहंदी से सिंपल डिजाइन बनाया जाता है. इससे रिंग ज्यादा उभरकर दिखती है और हर ड्रेस के साथ यह अच्छा लगता है.
मिनिमल मेहंदी डिजाइन- यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है जिसे क्लासी लुक पाने के लिए लगाया जा सकता है. इसमें पतली लाइन्स, छोटे फ्लोरल पैटर्न और खाली स्पेस दिया जाता है, जो इसे सुंदर लुक देने का काम करता है. यह डिजाइन हर आउटफिट के साथ मैच करती है, जिसे आप सेलेक्ट किया जा सकता है.  
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन- आप रिंग के साथ फूलों वाली मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यह हमेशा ट्रेड में रहती है, यह हाथों को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देती है. साथ ही, इंगेजमेंट फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट रहती है, जिसे अपनी ड्रेस के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. 
वन हैंड मेहंदी डिजाइन- अगर आप ज्यादा हैवी मेहंदी नहीं चाहती हैं तो सिर्फ एक हाथ में डिजाइन बनवाना भी अच्छा ऑप्शन है. इससे लुक क्लीन रहता है और रिंग पर पूरा फोकस जाता है. इसे आप सिंपल या हैवी लगवा सकते हैं जिसे अपनी ड्रेस के हिसाब से रखें.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ