---विज्ञापन---

बच्चे के चलने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर ने बताया कितने महीने का बच्चा चलने लगता है

Baby Walking: बच्चा 12 महीने का होता ही है कि माता-पिता को चिंता सताने लगती है कि वह चलना कब शुरू करेगा. ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं कि असल में बच्चे के चलना शुरू करने की सही उम्र क्या होती है और पैरेंट्स को कब चिंता करनी चाहिए और कब नहीं.

---खबर नीचे जारी है---

Baby Walking Age: माता-पिता की जिंदगी के सबसे एक्साइटिंग पलों में से एक है अपने बच्चे को चलते हुए देखना. पैरेंट्स बेसब्री से इस इंतजार में रहते हैं कि कब उनका बच्चा चलना शुरू करेगा. ऐसे में बच्चे के 12-13 महीने के होते ही पैरेंट्स को यह चिंता सताने लगती है कि बच्चे ने अबतक चलना शुरू क्यों नहीं किया है. फिक्र इस बात की भी होती है कि कहीं बच्चे को कोई गंभीर समस्या तो नहीं हो गई. ऐसे में बच्चों के डॉक्टर मनीष मनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि बच्चा किस उम्र में चलना शुरू करता है. साथ ही, डॉ. मनीष इस बात का भी जिक्र कर रहे हैं कि पैरेंट्स की किन गलतियों की वजह से बच्चा देरी से चलना शुरू करता है.

बच्चे के चलने की सही उम्र क्या है

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का चलना एक जरूरी माइल्डस्टोन होता है जिसकी शुरुआत तब होती है जब बच्चा 10 महीने का हो जाता है. 10 महीने का बच्चा सपोर्ट के साथ खड़ा हो जाता है और सहारा लेकर ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है. इसके बाद बारी आती है 11 से 12 महीने के बच्चे की जो बिना सहारा लिए थोड़ा बहुत चल लेता है. ये बच्चे 2 से 4 सेकंड खड़े होकर कुछ कदम ले पाते हैं. डॉक्टर का कहना है कि अगर 18 महीने तक का बच्चा बिना किसी सपोर्ट के अगर थोड़ा बहुत भी चलता है या खुद से खड़ा हो जाता है तो इसे नॉर्मल माना जाता है. ऐसे में अगर एक साल या 15 महीने का बच्चा नहीं चलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है.

---खबर नीचे जारी है---

इन गलतियों की वजह से बच्चे चलने में देर लगाते हैं

पैरेंट्स की कुछ गलतियों के कारण बच्चा चलने में ज्यादा समय लेता है या कहें बच्चे की वॉकिंग डिले हो जाती है-

---खबर नीचे जारी है---
  • सर्दियों का मौसम आते ही पैरेंट्स बच्चे को जमीन पर उतारना बंद कर देते हैं. ऐसे करने पर बच्चा इस दौरान बिल्कुल भी चल नहीं पाता है.
  • आप बच्चे को जुराब पहनाकर जमीन पर खड़ा करते हैं जिससे बच्चे के पैर फिसलने लगते हैं जिससे वह भला कैसे चल सकेगा.
  • अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की ग्रिप बने तो उसे नंगे पैर जमीन पर चलने दें. बच्चे को चलने का मौका दें. पार्क में लेकर जा रहे हैं तो उसे बेबी शूज पहनाएं.

क्या बच्चे को वॉकर से चलाना चाहिए?

डॉक्टर की सलाह है कि वे बच्चों के लिए वॉकर (Baby Walker) का इस्तेमाल सही नहीं मानते हैं. बच्चों को वॉकर से चलाने पर वे समय से चलना शुरू नहीं करते हैं बल्कि उनकी वॉकिंग और डिले हो सकती है या रुक सकती है. इसके अलावा, वॉकर से बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है. इसीलिए अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिशियन वॉकर के इस्तेमाल को सही नहीं समझती है.

---खबर नीचे जारी है---

शुरुआत में किस तरह चलते हैं बच्चे

  • बच्चे जब चलना शुरू ही करते हैं तो अपने पंजों के सहारे चलते हैं जोकि नॉर्मल है.
  • कई बार बच्चे पैर फैलाकर चलते हैं. यह भी नॉर्मल होता है.
  • बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है उसका बैलेंस पहले से बेहतर होने लगता है. इसके बाद वह आराम से चलने लगता है.
  • शुरुआत में आपको लगेगा कि बच्चा चले और भागकर आपके पास आए लेकिन, यह बच्चे को आता नहीं है और इसीलिए संयम रखना जरूरी है.

18 महीने का बच्चा क्या-क्या कर सकता है

---खबर नीचे जारी है---

18 से 22 महीने का हो जाने के बाद बच्चा चलना शुरू कर देता है. वह सीढ़ी भी चढ़ सकता है और साइड से भी चलना शुरू कर देता है. यह पूरा प्रोसेस धीरे-धीरे होता है. लेकिन, अगर 18 से 22 महीने का बच्चा चल ना सके तो डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है. तबतक बच्चे की डाइट का ख्याल रखें और उसके उसके हिसाब से चलने दें.

यह भी पढ़ें – पिता को बेटे के सामने कभी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, लाडले की फ्यूचर रिलेशनशिप्स हो सकती हैं खराब

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2026 09:40 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola