आखिर कैसे बनता है सुहागिनों की मांग का सिंदूर? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

Laal Sindoor: अगर आप शादीशुदा हैं तो यकीनन मांग में लाल सिंदूर तो लगाती होंगी और आपके मन में यह सवाल आता होगा कि इस लाल सिंदूर के पीछे क्या कहानी है, यह कैसे बनाया जाता है? अगर आप भी इन सवालों का जवाब ढूंढ रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

How Laal Sindoor Is Made

आखिर बनता कैसे है लाल सिंदूर? Image Credit- Shutterstock

How Laal Sindoor Is Made: भारतीय संस्कृति में लाल सिंदूर को सुहागिनों के सिर का ताज माना जाता है. यह पवित्रता का प्रतीक है, जिसे हिंदू धर्म में शादी के बाद सुहागिन महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं. यह उनके वैवाहिक जीवन, प्रेम और शांति का संकेत होता है, जिसे हर महिला बहुत ही अहम मानती है. इसलिए मार्केट में आपको हर क्वालिटी का सिंदूर मिल जाएगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सिंदूर को आप रोजाना मांग में लगाती हैं उसे आखिर बनाया कैसे जाता है. परंपरा से लेकर आधुनिक समय तक सिंदूर बनाने की विधि में क्या-क्या बदलाव आए हैं, जिनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य सभी को पता होना चाहिए. अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर बनता कैसे है लाल सिंदूर? | How Red Vermilion is Made

पहले कैसे बनाया जाता था लाल सिंदूर?

पहले सिंदूर बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब वक्त से साथ-साथ परंपरा काफी बदली है. पहले ही महिलाएं घर पर ही हल्दी और चूने की मदद से सिंदूर बनाकर इस्तेमाल कर लिया करती थीं. यह हेल्दी होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिसका लाल रंग हल्दी और चूने को मिलाकर आसानी से हो जाता था.

अब कैसे बनता है सिंदूर?

सिंदूर को बनाने के लिए अब सिंथेटिक रंग या केमिकल पिगमेंट का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, इसमें खुशबू और प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाने लगे हैं ताकि रंग के साथ-साथ खुशबू भी लोगों को प्रभावित करे. हालांकि, हर कंपनी एक जैसी सामग्री इस्तेमाल नहीं करती, कुछ जगहों पर लाल सिंदूर बनाने के लिए सिंदूर का पौधा इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

सिंदूर का पौधा कैसा होता है?

कई लोग सिंदूर को बनाने के लिए कुमकुम ट्री का इस्तेमाल करते हैं. सिंदूर का पौधा, जिसे बिक्सा ओरेलाना, लिपस्टिक ट्री और कमाल ट्री भी कहा जाता है. इसके फूलों का रंग लाल या गुलाबी रंग का होता है, जिसके फूलों के रस से सिंदूर तैयार किया जाता है. हालांकि, कई लोग अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल करते हैं.

लाल सिंदूर से जुड़े रोचक तथ्य

  • लाल रंग के सिंदूर का हिंदू धर्म के ग्रंथों में उल्लेख मिलता है.
  • लाल रंग एनर्जी का प्रतीक माना जाता है, जिससे रिश्ते में शांति आती है.
  • कई जगहों पर विधवा महिलाएं सिंदूर नहीं लगाती हैं, जिसे सिर्फ सुहागिन महिलाएं लगाना पसंद करती हैं.
  • सिंदूर को मांग में लगाने से माथे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है.

इसे भी पढ़ें- डाइट में नारियल पानी शामिल करने से क्या होगा? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ